Anshula Kapoor बिग बॉस 19 में लेंगी हिस्सा? क्या है अर्जुन कपूर की बहन का इरादा

Anshula Kapoor on Bigg Boss: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर द ट्रेटर्स से एलिमिनेट हो चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान खान के शो बिग बॉस पर बात की। आइए जानते हैं कि क्या वह बिग बॉस 19 में नजर आएंगी?

Anshula Kapoor on Bigg Boss

अंशुला कपूर ने बिग बॉस पर बात की है। Photo Credit- Instagram

Anshula Kapoor on Bigg Boss: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर को पहली बार रियलिटी शो में देखा गया है, जिसके बाद से फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं कि शायद जल्द ही वह किसी दूसरे रियलिटी शो में नजर आएं। हाल ही में खबर आई कि बिग बॉस 19 के लिए मेकर्स ने द ट्रेटर्स के कंटेस्टेंट पूरव झा, अपूर्वा मुखीजा और एलनाज नौरोजी को अप्रोच किया है, जिसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि अंशुला भी सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि अर्जुन कपूर की बहन का बिग बॉस में जाने का बिल्कुल भी मूड नहीं है। उनके रिएक्शन से साफ है कि वह फिलहाल बिग बॉस नहीं करने वाली हैं।

क्यों बिग बॉस नहीं करना चाहती हैं अंशुला?

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू के दौरान अंशुला कपूर ने सलमान खान के शो बिग बॉस को लेकर अपनी सोच जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से बिग बॉस एक बिल्कुल अलग तरह का शो है। शो का ड्यूरेशन भी काफी ज्यादा लंबा है। प्रेजेंट में वह इस शो के लिए बिल्कुल भी मेंटली प्रिपेयर नहीं हैं।

द ट्रेटर्स, बिग बॉस जैसा बिल्कुल नहीं

दरअसल, अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर से पूछा गया था कि करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स करने के बाद क्या वह सलमान खान के शो बिग बॉस की जर्नी या फिर किसी दूसरे रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगी? इस पर अंशुला ने कहा, ‘द ट्रेटर्स बिग बॉस की तरह नहीं है। कम से कम आप ट्रेटर्स के बेसिक कॉन्सेप्ट को देखें तो ये बिग बॉस जैसा नहीं लगेगा। ये साइकोलॉजिकल शो है। इससे भी जरूरी बात की शूटिंग का वक्त बहुत अलग है।’

बिग बॉस के लिए अभी प्रिपेयर्ड नहीं

अंशुला ने आगे कहा, ‘द ट्रेटर्स में सिर्फ दो हफ्ते का खेल है, जबकि बिग बॉस बहुत लंबा और बड़ा शो है। मैं बिग बॉस नहीं देखती हूं तो मुझे रियल में नहीं पता कि वह शो कैसा दिखता है लेकिन मुझे पता है कि मैं अभी इस शो के लिए प्रिपेयर्ड नहीं हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं उस माहौल में एन्जॉय कर भी सकूंगी। मुझे यकीन नहीं है कि बिग बॉस एक गेम शो है।’ बता दें कि अंशुला कपूर द ट्रेटर्स से फिलहाल एलिमिनेट हो चुकी हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ