Salman Khan Share Arpita khan Childhood Photo: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) को हॉस्ट कर रहे हैं। वहीं, एक्टर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं और फैंस को अपड़ेट करने के लिए फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जो बेहद क्यूट है। इस फोटो को शेयर करते हुए सलमान ने अर्पिता (Arpita Khan) को बर्थडे विश किया है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: एल्विश के फैंस का सलमान खान पर फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर आ रहे ये कमेंट
Salman Khan ने शेयर की बहन की बचपन की फोटो
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में सलमान खान, अर्पिता (Happy Birthday Arpita khan sharma) के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, ये फोटो उनके बचपन की है, जो बेहद क्यूट है। सलमान खान ने अर्पिता खान की इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।
सलमान खान ने लिखा ये कैप्शन
सलमान खान ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘हैप्पी बर्थडे अर्पिता खान’ इसके साथ ही सलमान खान ने दिल वाला इमोजी भी लगाया है। सलमान खान और अर्पिता खान की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, अब दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।
यूजर कर रहे ये कमेंट
वहीं, अब फैंस भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि Awwwwww ये बहुत सुदंर है, हैप्पी बर्थडे अर्पिता। एक और यूजर ने अर्पिता को बर्थडे विश करते हुए लिखा है कि हैप्पी बर्थडे। फैंस अर्पिता को जन्मदिन की खूब बधाइयां दे रहे हैं।
सलमान खान वर्कफ्रंट
इसके साथ ही अगर सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इसी साल वो ‘टाइगर 3’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। इस फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ भी अहम रोल निभाते हुए नजर आएंगी। साथ ही सलमान की इस फिल्म में शाहरुख खान कैमियो करते नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान खान ‘टाइगर बनाम पठान’ में भी नजर आने वाले हैं। फैंस को सलमान की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
2 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
4 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
5 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
7 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
8 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
10 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
12 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
13 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines