---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 2: एल्विश के फैंस का सलमान खान पर फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर आ रहे ये कमेंट

Bigg Boss OTT 2: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ इन दिनों सलमान खान और एल्विश यादव के बीच विवाद को लेकर खुद चर्चाओं में बना हुआ है। यूट्यूबर एल्विश यादव ने 30 जुलाई को शो में धांसू एंट्री की थी, जिसके बाद से उनके फैंस उनके बिग बॉस में उनकी एनर्जी को देखकर […]

---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 2: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ इन दिनों सलमान खान और एल्विश यादव के बीच विवाद को लेकर खुद चर्चाओं में बना हुआ है। यूट्यूबर एल्विश यादव ने 30 जुलाई को शो में धांसू एंट्री की थी, जिसके बाद से उनके फैंस उनके बिग बॉस में उनकी एनर्जी को देखकर काफी एक्साइटेड हैं।

हालांकि, कुछ दिनों से सलमान और एल्विश के बीद बेबिका धुर्वे को कुछ अपशब्द कहने के बाद से विवाद चल रहा है। वीकेंड का वार में सलमान खान ने जिस तरह से एल्विश को फटकार लगाई थी। उसके बाद से ही सलमान को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स और एल्विश के फैंस की हेट का सामना करना पड़ रहा है।

---विज्ञापन---

ट्विटर पर ट्रेंड किया ‘अनब्रेकेबल एल्विश यादव’  

शो से यूट्यूबर एल्विश की रोते हुए कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। हालांकि, इस बात को दो से तीन दिन का समय बीत चुका है, लेकिन एल्विश के फैंस का गुस्सा सलमान खान के लिए कम नहीं हुआ है। सलमान का सबसे सामने एल्विश को यूं डांटना उनके फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया।

वीकेंड का वार के बाद से ही सोशल मीडिया पर ‘अनब्रेकेबल एल्विश यादव’ ट्रेंड करवे लगा था। रिपोर्ट्स की माने तो सलमान के फॉलोअर्स में भी भारी कमी देखने को मिल रही है। ऐसी बहुत से फोटो वायरल हो रही है, जिनमें सलमान के 72 मिलियन फॉलोअर्स से घटकर 62 मिलियन रह गए हैं।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/12tanaddy/status/1686562743997054976

अलग ही अंदाज में एल्विश के फैंस मांग रहे वोट

इसके अलावा सोशल मीडिया पर लोग सलमान खान को बायक्रॉट करने के साथ-साथ शो में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की वाइल्ड कार्ड एंट्री की मांग लगातार कर रहे हैं। साथ ही एल्विश के फैंस अपने अलग ही अंदाज में उनके लिए वोट्स की मांग कर रहे हैं। शोल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें एल्विश के फैंस अपनी गाडियों और बाइक्स पर यूट्यूबर के लिए वोट की मांग कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

2019 में भी एल्विश को मिला था ऑफर 

बता दें कि 25 साल के एल्विश यादव आज के समय में यूट्यूब से लाखों रुपए कमा रहे हैं। साल 2019 में भी एल्विश को बिग बॉस का ऑफर मिला था, जिसको उन्होंने मना कर दिया था। पढ़ाई-लिखाई में शानदार उपलब्धि हासिल करने के वाले एल्विश बिजनेस करने में भी काफी माहिर हैं।

First published on: Aug 02, 2023 08:51 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola