Actress Who Had A flop Debut Left Bollywood At Career Peak: वो सलमान खान के साथ जब पर्दे पर आई तो लाखों दिलों की धड़कनें रुक गईं। उसने सलमान खान के साथ जब अपनी जोड़ी बनाई तो उसके एक दीदार ने फैंस के दिलों में आग लगा दी। उसने कभी मोहिनी बनकर फैंस का दिल लूटा तो कभी अपने डांस से मन मोह लिया। जी हां वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की मोहिनी माधुरी दीक्षित हैं। माधुरी की डेब्यू फिल्म भले ही ना चल पाई हो लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी अगली फिल्मों से ये साबित कर दिया कि वो हवा का झोंका बनकर नहीं बल्कि एक तूफान अपने साथ बॉलीवुड में लेकर आई हैं। चलिए आपको बताते हैं माधुरी दीक्षित के सफर के बारे में।
माधुरी दीक्षित का फिल्मी डेब्यू
माधुरी दीक्षित ने साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘अबोध’ से डेब्यू किया। फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई, लेकिन ‘अबोध’ बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप हो गई। माधुरी दीक्षित की बाकी फिल्में जैसे ‘आवारा बाप’, ‘स्वाती’, ‘हिफाजत’, और ‘उत्तर दक्षिण’ भी सफल नहीं हो पाईं।
कई फ्लॉप फिल्मों के बाद माधुरी दीक्षित के करियर पर संकट आया, लेकिन फिर भी सुभाष घई ने उन्हें ‘राम लक्ष्मण’ फिल्म में अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, राखी, डिंपल कपाड़िया और अमरीश पुरी के साथ काम करने का मौका दिया। ये फिल्म हिट हो गई और माधुरी दीक्षित के करियर में बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।
माधुरी दीक्षित के करियर का सुनहरा दौर
साल 1990 में माधुरी दीक्षित ने नौ फिल्मों में काम किया। 90 का दशक उनके करियर का सुनहरा समय था क्योंकि उन्होंने ‘दिल’, ‘बेटा’, ‘हम आपके हैं कौन’,’ और ‘दिल तो पागल है’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।
माधुरी ने पीक पर छोड़ा बॉलीवुड
माधुरी दीक्षित एक सुपरस्टार बन गईं, यही वजह है कि ‘साजन’ फिल्म में उन्हें संजय दत्त से ज्यादा और ‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म में उन्हें सलमान खान से ज्यादा पैसे मिले। हालांकि इतनी सफलता के बावजूद, माधुरी दीक्षित ने अपने करियर के शिखर पर एक्टिंग छोड़ दी और परिवार के साथ लाइफ बिताने के लिए वो अमेरिका चली गईं। साल 1999 में उन्होंने लॉस एंजेल्स के कार्डियोवास्कुलर सर्जन श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली।
माधुरी दीक्षित ने फिर से किया कमबैक
शादी के बाद माधुरी दीक्षित ने करीब 10 साल से भी ज्यादा का वक्त बाहर बिताया। उनकी अमेरिका जाने से पहले फिल्म ‘देवदास’ आई थी। इसके बाद वो भारत वापस आईं और उन्होंने फिल्म ‘आज नचले’ से फिर से कमबैक किया। माधुरी अब टीवी जगत और कई सीरीज में अक्सर नजर आ जाया करती हैं। वो कई रिएलिटी शोज में भी जज की कुर्सी पर बैठे हुए दिखाई देती हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर के सिर में लगी चोट, फिल्म की शूटिंग रुकी, अब कैसी है हालत?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
30 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines