मशहूर एक्टर के सिर में लगी चोट, फिल्म की शूटिंग रुकी, अब कैसी है हालत?

Actor Got Injured on Film Set: अक्सर फिल्मी सितारों को शूटिंग करते हुए अपनी हेल्थ का काफी ध्यान रखना होता है क्योंकि कई बार फिल्मी सीन करते हुए सेट पर एक्टर्स को चोट लग जाती है। खासकर एक्शन सीन करते हुए एक्टर्स बहुत केयरफुल रहते हैं। लेकिन साउथ के इस एक्टर के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल फिल्म की शूटिंग करते हुए एक्टर के सिर में चोट लग गई है।

Actor Got Injured on Film Set

Actor Got Injured on Film Set

Actor Got Injured on Film Set: तमिल सिनेमा से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल साउथ के सुपरस्टार सूर्या के फैंस के लिए खबर थोड़ी परेशान करने वाली है। फिल्म के सेट पर सूर्या को गंभीर चोट लग गई है जिसकी वजह से उनकी फिल्म के शूट को फिलहाल के लिए रोक दिया गया। अब कैसी है सूर्या की हालत चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

विज्ञापन

सूर्या की चोट की खबर ने मचाई हलचल

विज्ञापन

हाल ही में अभिनेता सूर्या को अपनी आने वाली फिल्म ‘सूर्या 44’ की शूटिंग के दौरान सिर में चोट लग गई है। इस घटना के बाद फिल्म की शूटिंग अस्थायी रूप से रोक दी गई है। सूर्या ने इसी साल 28 मार्च को अपनी फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था, जिसमें एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुए दिखाई दे रही थी। पोस्टर के साथ टैगलाइन ‘Love Laughter War’ भी लिखी गई थी। अभिनेता ने पोस्टर साझा करते हुए X पर लिखा, “नई शुरुआत। आपकी शुभकामनाओं की जरूरत है।” अपने जन्मदिन के मौके पर, फिल्म के निर्देशक कार्तिक ने भी सूर्या के लुक को शेयर किया था। इस फिल्म में पूजा हेगड़े भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suriya Sivakumar (@actorsuriya)

विज्ञापन

सूर्या के फैंस की बढ़ी चिंता 

सूर्या की चोट की खबर शुक्रवार को मीडिया में आई, जिससे उनके फैंस में चिंता का माहौल बन गया। कई लोग इस बात को लेकर चिंतित थे कि चोट गंभीर हो सकती है, जबकि कुछ ने सवाल उठाया कि प्रोडक्शन हाउस या कार्तिक की ओर से कोई आधिकारिक बयान क्यों नहीं आया। इस बीच, शाम को फिल्म के निर्माता राजासेखर पांडीयन ने X पर फैंस को सूर्या की हालत के बारे में अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, “प्रिय #AnbaanaFans, ये एक मामूली चोट थी। कृपया चिंता न करें, सूर्या अन्ना पूरी तरह से ठीक हैं, आपकी सारी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के साथ।”

विज्ञापन

 

‘सूर्या 44’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित

विज्ञापन

सूर्या की आगामी फिल्म ‘सूर्या 44’ को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। फिल्म का पहला पोस्टर जारी करने के बाo सूर्या ने इसके लिए सभी से शुभकामनाएं मांगी हैं। फिल्म में सूर्या के साथ पूजा हेगड़े भी अहम किरदार में हैं। इसके अलावा सूर्या जल्द ही शिवा की फिल्म ‘कंगुवा’ में भी नजर आएंगे, जो एक फैंटसी एक्शन फिल्म है। इस फिल्म का बजट काफी बड़ा है और इसमें बॉबी देओल, दिशा पटानी, नटराजन सुभ्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंदराज, मरीमुथू, दीप वेंकट, रवि राघवेंद्र और केएस रविकुमार जैसे शानदार कलाकार भी शामिल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ