Salman Khan Malaika Arora: बॉलीवुड गलियारों से आए दिन चटपटी गॉसिप्स सामने आती ही रहती हैं। ऐसे में सेलेब्स की दोस्ती और उनकी दुश्मनी को लेकर भी अक्सर अफवाहों का बाजार गर्म रहता है। जितना बड़ा स्टार उसे लेकर उतनी ही रूमर्स सुनाई देती हैं। ऐसे में बॉलीवुड के भाईजान को लेकर कोई गॉसिप न आए ये कैसे हो सकता है। सलमान खान (Salman Khan) अपनी रिलेशनशिप्स और अपनी बाकी स्टार्स के साथ चल रही दुश्मनी के किस्से को लेकर आए दिन छाए रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोनू निगम और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को गले लगाकर फैंस को हैरान कर दिया था। अब उन्होंने एक बार फिर अपने नए कारनामे से सभी को चौंका दिया है।
यह भी पढ़ें: डिप्रेशन से जूझ रहे एक्टर का कम उम्र में हुआ निधन, Amitabh और Priyanka Chopra संग फिल्मों में किया था काम
सलमान और मलाइका में हुई सुलह?
लगता है इस साल के अंत तक सलमान खान अपने सभी बिगड़े रिश्ते सुधारने के इरादे में हैं। शायद इसीलिए उन्होंने अपने दुश्मन सोनू निगम (Sonu Nigam) को भी एक इवेंट के दौरान गले लगा लिया था। लेकिन अब ऐसा लग रहा है जैसे उनकी और मलाइका की कथित दुश्मनी भी खत्म हो गई है। दरअसल, जब से मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) अलग हुए हैं ऐसी रूमर्स सामने आ रही हैं कि सलमान खान ने अपनी भाभी से रिश्ता तोड़ दिया है। सलमान खान उनके और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के रिश्ते से खुश नहीं थे। जिसके बाद उन्होंने अर्जुन से भी दूरी बना ली।
Image Credit: Instagram
भाईजान ने एक्स भाभी को भेजा गिफ्ट हैंपर
लेकिन अब मलाइका अरोड़ा के सोशल मीडिया पोस्ट को देख फैंस भी अलर्ट हो गए हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसके बाद सभी कयासों पर विराम लग गया। और अब ये साफ हो गया है कि मलाइका और सलमान खान के बीच सब ठीक है। इतना ही नहीं अरबाज खान की दूसरी शादी की खबरों के बीच अब भाईजान ने अपनी एक्स भाभी को एक तोहफा भेजा है। जिसकी वीडियो अब एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाई है। दरअसल, ये क्रिसमस गिफ्ट है। इस वीडियो में एक गिफ्ट बॉक्स दिखाई दे रहा है जो बीइंग ह्यूमन की तरफ से उन्होंने रिसीव किया है।
Image Credit: Instagram
क्या है गिफ्ट में?
जब मलाइका ने इसे अनबॉक्स किया तो इसमें कूकीज, चॉकलेट्स, क्रिसमस हैट के अलावा और भी काफी कुछ देखने को मिल रहा है। साथ ही इसमें एक नोट है जो उन्हें सलमान खान और बीइंग ह्यूमन क्लोथिंग की और से भेजा गया है। इसमें एक्ट्रेस को क्रिसमस और न्यू ईयर की बधाई दी गई है। साथ ही उनकी दोस्ती और सपोर्ट के लिए उन्हें टोकन ऑफ एप्रिसिएशन के तौर पर ये गिफ्ट हैंपर भेजा गया है। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका है।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 hr agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
2 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
4 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
4 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
4 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
5 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
18 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
19 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
21 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines