7 Dogs Official Trailer Release: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त एक साथ एक इंटरनेशनल फिल्म ‘7 डॉग्स’ में नजर आने वाले है. इस फिल्म को लेकर लोगों में बेहद एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इस बीच अब सलमान खान ने फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर भी शेयर कर दिया है, जो बेहद दमदार है. फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा भी गया है.
सलमान खान ने शेयर किया पोस्ट
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में भाईजान ने फिल्म ‘7 डॉग्स’ का ट्रेलर शेयर किया है. फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए सलमान खान ने इसके कैप्शन में लिखा है कि फिल्म ‘7 डॉग्स’ का ऑफिशियल ट्रेलर. इस ट्रेलर वीडियो को देखने के बाद यूजर्स पर इस अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
सलमान खान और संजय दत्त
मिस्र के अहमद एज और करीम अब्देल अजीज की मल्टीस्टारर फिल्म ‘7 डॉग्स’ में सलमान खान और संजय दत्त का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. साथ ही फिल्म के ट्रेलर में सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त भी नजर आए हैं. फिल्म में दोनों एक्टर खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म?
इतना ही नहीं बल्कि फिल्म के ट्रेलर रिलीज के साथ ही ये भी क्लियर हो गया है कि ये फिल्म भारत में कब रिलीज होगी. अगर आप भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपको और ज्यादा वेट करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सलमान और संजय दत्त की ये फिल्म भारत में 21 अगस्त 2026 को रिलीज की जाएगी.
फिल्म ‘7 डॉग्स’ के बारे में
वहीं, अगर इस फिल्म के बारे में बात करें तो इस मूवी को सेला स्टूडियोज ने जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी और रियाद सीजन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. इस मूवी को डायरेक्टर आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह ने बनाया है. इसके पहले ही वो ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ और ‘बैड बॉयज: राइड ऑर डाई’ जैसी मूवी बना चुके हैं. अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म ‘7 डॉग्स’ में सलमान खान और संजय दत्त का कैसा किरदार सामने आता है.
यह भी पढ़ें- मोहनलाल की वो फिल्म, जिसका हिंदी रीमेक है अक्षय कुमार की ‘हैवान’, किस OTT पर देखें?
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
9 mins agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
33 mins agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
35 mins agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
1 hr ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
1 hr ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
1 hr agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
1 hr agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
2 hrs agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
2 hrs agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines