मोहनलाल की वो फिल्म, जिसका हिंदी रीमेक है अक्षय कुमार की 'हैवान', किस OTT पर देखें?

Haiwaan Remake of Mohanlal Film Oppam: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आने वाली फिल्म ‘हैवान’ मोहनलाल की फिल्म का हिंदी रीमेक है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म किसका रीमेक है?

haiwaan, oppam

haiwaan, oppam. image credit- social media

Haiwaan Remake of Mohanlal Film Oppam: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आने वाली फिल्म ‘हैवान’ का टीजर कल यानी 12 अगस्त को रिलीज कर दिया गया. फिल्म के टीजर ने आते ही लोगों के दिलों को छुआ और अब फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फिल्म मोहनलाल की 2016 में आई फिल्म ‘ओप्पम’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है, जिसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को ओटीटी पर कहां देखा जा सकता है?

विज्ञापन

फिल्म ‘ओप्पम’

अगर आप भी अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ की कहानी का हिंट लेना चाहते हैं, तो इसके लिए फिल्म ‘ओप्पम’ एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. फिल्म ‘ओप्पम’ को अगर आप ओटीटी पर देखना चाहते हैं, तो इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. हालांकि, यहां ये सिर्फ मलयालम भाषा में उपलब्ध है, लेकिन अगर आप इसे हिंदी में देखना चाहते हैं, तो आप इसे प्राइम विटनेस नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

2016 में हुई थी रिलीज

फिल्म ‘ओप्पम’ की बात करें तो ये फिल्म 8 सितंबर 2016 को रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इसने वर्ल्डवाइड 52 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. फिल्म ‘ओप्पम’ मलयालम भाषा की तीसरी ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है. साथ ही ये 2016 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली मलयालम फिल्म भी रही. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 7.3 की रेटिंग मिली है.

फिल्म की कहानी

अब अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी जयरमन की है, जो बचपन से ही नेत्रहीन है, लेकिन उसके सूंघने, सुनने और छूने की क्षमता बहुत तेज है और वो मार्शल आर्ट ‘कलारीपयट्टू’ में माहिर है. एक बड़े परिवार से ताल्लुक रखने वाला जयरमन कोच्चि की एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में लिफ्ट ऑपरेटर और केयरटेकर का काम करता है.

विज्ञापन

आगे की स्टोरी के लिए देख सकते हैं फिल्म

फिल्म में वो अपनी बहन की शादी के लिए पैसे जुटाने की कोशिश कर रहा है और जयरमन उसी बिल्डिंग में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस कृष्णमूर्ति के प्रति वफादार है और बिना किसी सवाल के कृष्णमूर्ति के साथ उसकी किसी की तलाश में मदद करता है. फिल्म में आगे क्या होता है इसके लिए आप इसे देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ