Salman Khan के रियलिटी शो Bigg Boss 17 में धमाल मचाएंगी Sangita Ghosh! मेकर्स ने एक्ट्रेस को किया एप्रोच

Bigg Boss 17 Expected Contestant

Image Credit : Instagram

विज्ञापन

Bigg Boss 17 Expected Contestant: सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 के साथ टीवी पर लौटने वाला है। इस शो का ऑडियंस पल-पल इंतजार कर रही है। लागातर बिग बॉस 17 लो लेकर नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब तक न जाने कितने सेलिब्रिटीज का नाम इस सीजन के लिए सामने आ चुका है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने किसी का भी नाम ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया। ऐसे में फैंस के बीच बॉस सीजन 17 का बज्ज बना हुआ है। अब शो में शामिल हो सकती एक और हसीना का नाम सामने आया है।

यह भी पढ़ें: कितने में हुई Prabhas की Salaar के OTT Rights की डील? इस प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म

Advertisment

मेकर्स ने किया अप्रोच

टीवी के इस मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो में अब ‘दिव्य दृष्टि’ की एक मशहूर एक्ट्रेस के शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं। बिग बॉस 17 के एक्सपेक्टेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है। बता दें, ये नाम है टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस संगीता घोष। अब हो सकता है कि संगीता घोष भी इस शो का हिस्सा बनें। दरअसल, ऐसी रूमर्स हैं कि शो के मेकर्स ने संगीता घोष को अप्रोच किया है। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस के शो के लिए हामी भरने की खबर सामने नहीं आई है।

Bigg Boss 17 Expected Contestant

Image Credit : Instagram

संगीता ने एक्सेप्ट किया बिग बॉस का ऑफर?

संगीता अभी फिलहाल इस ऑफर के बारे में सोच रही हैं। उन्होंने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। लेकिन हो सकता है कि वो इस शो में पार्टिसिपेट करने के लिए अपना मन बना लें। अगर सबकुछ ठीक रहा तो संगीता बिग बॉस में अपनी एक अलग पर्सनालिटी दिखाती नजर आएंगी। आपको बता दें, अभी तक बिग बॉस सीजन 17 के ऑनएयर होने की डेट सामने नहीं आई है। मेकर्स ने इस शो को लेकर अभी तक कुछ भी अनाउंस नहीं किया है।

विज्ञापन

इन शो में भी दिखा संगीता का जलवा

शो को लेकर सस्पेंस अभी तक बरकरार है। हालांकि, ये जरूर कहा जा रहा है कि इस बार शो की थीम सेलिब्रिटी कपल्स वर्सेस सिंगल होगी। वहीं, बात अगर संगीता घोष के वर्कफ्रंट की करें तो उन्होंने टीवी शो ‘देस में निकला होगा चांद’ से घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी। इसके अलावा वो ‘चांद’, ‘भ्रम’ और ‘दिव्य दृष्टि’ जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। अब उनके बिग बॉस सीजन 17 में शामिल होने की खबरों से अफवाहों का बाजार गर्म हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ