Salman Khan की मुंहबोली बहन Shweta Rohira कौन? जिनका हुआ भयानक एक्सीडेंट

Who is Shweta Rohira: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा को लेकर फैंस टेंशन में हैं। सभी श्वेता के ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं। हाल ही में श्वेता रोहिरा का एक्सीडेंट हो गया था।

Shweta Rohira

Shweta Rohira

Who is Shweta Rohira: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा का हाल ही में भयंकर एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद से फैंस श्वेता रोहिरा को लेकर टेंशन में आ गए हैं। साथ ही सभी श्वेता रोहिरा के जल्दी ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं। श्वेता रोहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए खुद ये जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। इस बीच सभी जानना चाहते हैं कि श्वेता रोहिरा कौन हैं? आइए जानते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन

कौन हैं श्वेता रोहिरा?

श्वेता रोहिरा की बात करें तो वो सलमान खान की मुंहबोली बहन हैं। इसके अलावा वो एक मशहूर एक्ट्रेस, राइटर, पेंटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। श्वेता रोहिरा की बात करें तो वो पुलकित सम्राट की एक्स वाइफ भी हैं।

विज्ञापन

एक साल में टूट गया था रिश्ता

दरअसल, जब पुलकित टीवी पर काम करते थे तभी सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी और इसके बाद दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर ली। हालांकि, दोनों को रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और एक साल में टूट गया और ये दोनों अलग हो गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shweta Rohira (@shwetarohira)

विज्ञापन

श्वेता रोहिरा ने शेयर किया पोस्ट

श्वेता रोहिरा ने दो दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने एक्सीडेंट की जानकारी फैंस को दी है। पोस्ट को शेयर करते हुए श्वेता रोहिरा ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। जैसे ही श्वेता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया, तो फैंस ने इस पर कमेंट्स के जरिए एक्ट्रेस का हाल जानने की कोशिश की।

यूजर्स कर रहे कमेंट्स

इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि श्वेता आप अपना ध्यान रखो और टेंशन मत लेना। दूसरे यूजर ने लिखा कि भगवान आपको जल्दी ठीक करें। तीसरे यूजर ने कहा कि हे भगवान, श्वेता को ठीक कर दो। चौथे यूजर ने कहा कि गेट वेल सून। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। श्वेता रोहिरा की बात करें तो उन्होंने सुनील थडानी की शॉर्ट फिल्म ‘परिणीति’ से अपने करियर की शुरुआत की खी। इसके अलावा श्वेता ने एक ‘दैट्स माई गर्ल’ में लीड़ रोल निभाया था और इससे उन्हें खूब पॉपुलैरिटी भी मिली थी। श्वेता ने कई फैशन लेबल के लिए मॉडलिंग भी की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ