Javed Akhtar के बोल: जो शायरी नहीं जानते वो हिंदू-मुस्लिम करते हैं...

Jaipur Literature Festival 2025: गुलाबी शहर जयपुर में पांच दिवसीय जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल यानी जेएलएफ का आगाज हो चुका है। इस इवेंट में हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार और साहित्यकार जावेद अख्तर ने ज्ञान सीपियां सेशन में मातृभाषा को बढ़ाने को लेकर जोर दिया।

Jaipur Literature Festival 2025

Jaipur Literature Festival 2025

केजे श्रीवत्सन, जयपुर

विज्ञापन

Jaipur Literature Festival 2025: आज यानी 30 जनवरी को गुलाबी शहर जयपुर में पांच दिवसीय जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल यानी जेएलएफ का आगाज हो चुका है। यह18वां एडिशन है जिसमे देश-विदेश के करीब 600 से ज्यादा साहित्यकार, विचारक, नोबल और बुकर पुरस्कार विजेता साहित्यकार भाग ले रहे हैं। इस इवेंट में हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार और साहित्यकार जावेद अख्तर ने ज्ञान सीपियां सेशन में मातृभाषा को बढ़ाने को लेकर जोर दिया। आइए जानते हैं कि जावेद ने क्या कहा?

विज्ञापन

फासिज्म पर बोले जावेद अख्तर

जेएलएफ में जावेद ने कहा कि अंग्रेजी के साथ-साथ मातृभाषा का भी विकास होना जरूरी है, जिससे सही तरीके से विचार लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने फासिज्म पर चर्चा में कहा कि जो शायरी नहीं जानते वो हिंदू-मुस्लिम करते हैं। अख्तर ने कहा कि एक भी ऐसा फासिस्ट मुल्क नहीं जहां शायर हुए हों।

Jaipur Literature Festival 2025

Jaipur Literature Festival 2025

विज्ञापन

जेएलएफ का 18वां एडिशन

मातृभाषा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सभी अंग्रेजी मीडियम में बच्चों को पढ़ा रहे हैं, वे अंग्रेजी की जरूरत से इनकार नहीं कर रहे हैं, लेकिन अगर अपनी मातृभाषा से कट जाएंगे तो यह ठीक नहीं है। बता दें कि जेएलएफ का ये 18वां एडिशन है और इस साल दुनियाभर से इसमें 600 स्पीकर्स शामिल हो रहे हैं। इस साहित्यिक मंच पर कई लेखकों की बुक भी लॉन्च होगी।

Jaipur Literature Festival 2025

Jaipur Literature Festival 2025

विज्ञापन

अकबर और तुलसीदास पर चर्चा

सेशन में अकबर-तुलसीदास और रहीम दास पर चर्चा पर भी चर्चा हुई। इस चर्चा के दौरान अख्तर ने बड़ा बयान दिया कि जिसको अपने ही होने पर शक है वह दूसरे की क्या तारीफ करेगा? जावेद अख्तर ने कहा कि तारीफ वह कर सकता है जिसके मन में शांति है, जिनको खुद पर ऐतबार है जिनको खुद पर ऐतबार नहीं वह दूसरे की तारीफ नहीं कर सकता। जावेद अख्तर ने कहा कि जैसे 7 सुरों से हमारा संगीत बना है वैसे दोहों से ही हमारा साहित्य भी बना है।

अतुल तिवारी ने की जावेद की तारीफ

जेएलएफ में सेशन मॉडरेटर अतुल तिवारी ने जावेद अख्तर कि तारीफ करते हुए कहा कि जावेद साहब बिना टेलीप्रॉम्पटर के भी बोल सकते हैं। ऐसा नहींं है कि टेलीप्रॉम्पटर बंद हो जाए, तो ये बोलना बंद कर दें। जैसे आज-कल के लोग कर बंद हो जाते हैं। इस पर जावेद अख्तर ने अतुल तिवारी से कहा कि आप मेरे दोस्त हैं इसलिए मैं नहींं पूछूंगा कि कौन बंद हो जाता है? अगर आपने नाम बोल दिया तो फिर आप बंद हो जाएंगे। जावेद अख्तर ने कहा कि शब्द का इस्तेमाल बहुत सोच समझकर करें। एक शब्द का एक ही मतलब होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ