Salman Khan on Aishwarya-Abhishek Marriage: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर खबरों के बाजार कई तरह की खबरें जोरों पर हैं। एक तरफ एक्टर अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर तो दूसरी ओर ‘बिग बॉस 18’ को लेकर। इसके अलावा सलमान अपनी बीती लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट चुरा रहे हैं। एक वक्त था जब ऐश्वर्या राय और सलमान खान की लव लाइफ के किस्से भी चरम पर हुआ करते थे। हालांकि, दोनों ने कभी इस रिश्ते पर बात नहीं की। सलमान अपनी लाइफ में आज भी सिंगल हैं और ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी की है। दोनों की शादी के बाद एक बार सलमान खान ने भी इस पर बात की थी। आइए जानते हैं कि भाईजान ने ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी पर क्या बोला था?
ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी पर बोले थे सलमान खान
एक बार सलमान खान ‘आप की अदालत’ शो में आए थे। इस दौरान उन्होंने ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी पर बात करते हुए कहा था कि मैं इस पर क्या ही कहूं। मैं इस चीज पर विश्वास करता हूं कि आपकी पर्सनल लाइफ आपकी अपनी पर्सनल है। अगर मैं इसे डिफेंड भी करना चाहूं, तो सर कहीं ना कहीं, कोई ना कोई आपकी लाइफ का हिस्सा होता है और इससे इनकार कर रहे होंगे।
मैं बहुत खुश हूं- सलमान खान
सलमान ने आगे बात करते हुए सबसे अच्छी बात चुप रहना होती है। इतने साल बीत गए हैं और वो किसी की वाइफ है और उनकी शादी एक बड़े परिवार में हुई है। मैं बहुत खुश हूं कि उसने अभिषेक से शादी की है। मुझे ऐसा लगता है कि अभिषेक एक बेहतरीन इंसान हैं। आप नहीं चाहेंगे कि एक बार आपकी दोस्ती खत्म हो जाए, तो वह व्यक्ति आपके बिना दुखी रहे। आप चाहते हैं कि वह व्यक्ति आपके बिना वाकई बहुत खुश रहे। आपके सिर पर कोई बोझ ना हो।
ऐश्वर्या और अभिषेक के अलगाव की चर्चा
गौरतलब है कि सलमान खान का ये बयान तब चर्चा में आया है, जब फिर से ऐश्वर्या और अभिषेक के अलगाव की चर्चा हो रही है। दरअसल, बीते कुछ टाइम से लगातार ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की अफवाहें आ रही हैं, लेकिन हर बार ये झूठी ही निकलती हैं। अंबानी की शादी से लेकर पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या का अकेले जाना इन अफवाहों को हवा दे गया और गॉसिप टाउन में फिर से दोनों के अलग होने की बातें होने लगी, लेकिन ये अफवाहें कभी सच निकलती और कपल भी इन झूठी अफवाहों पर कोई रिएक्ट नहीं करता है।
यह भी पढ़ें- Remo D’Souza ने खटखटाया SC का दरवाजा, नोटिस जारी, जानें पूरा मामला
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
1 hr agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
2 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
3 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
4 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
6 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
9 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
10 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
12 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines