Remo D'Souza ने खटखटाया SC का दरवाजा, नोटिस जारी, जानें पूरा मामला

Remo D Souza fraud case: मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा अपने खिलाफ चल रहे धोखाधड़ी के केस की वजह से एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। जी हां, इस केस की वजह से रेमो ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Remo D'Souza

Remo D'Souza

Remo D Souza fraud case: मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, कोरियोग्राफर अपने खिलाफ चल रहे धोखाधड़ी के केस से पीछा छुड़ाना चाहते हैं और इसलिए हाथ-पैर मार रहे हैं। रेमो ने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। वहीं, अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शिकायतकर्ता के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन

कोर्ट ने जारी किया नोटिस

दरअसल, जस्टिस सूर्य कांत और उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने इस केस के शिकायतकर्ता के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी करते हुए मुकदमे पर रोक लगाने से मना किया है और कहा है कि अगले सप्ताह इस मामले की सुनवाई करेंगे। सुनवाई में जब जजों ने रेमो के वकील से पूछा कि 2020 में कोर्ट से जारी समन को 2024 में रद्द करवाने के लिए वो सुप्रीम कोर्ट क्यों आए? इस पर वकील ने जवाब दिया कि हाई कोर्ट में उनकी रिवीजन याचिका लंबित थी। इस पर बेंच ने कहा कि इस मामले में याचिकाकर्ता की ओर से समन को चुनौती देने में देरी नहीं की है और इसलिए केस से जुड़े पक्षों को नोटिस जारी किया जा रहा है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि रेमो से जुड़ा धोखाधड़ी का ये मामला आज का नहीं है बल्कि आठ साल पुराना है। कोरियोग्राफर पर आरोप है कि उन्होंने गाजियाबाद के कारोबारी सत्येंद्र त्यागी को लालच देकर उनके साथ ठगी की है। रिपोर्ट की मानें तो कहा गया कि रेमो ने सत्येंद्र को एक साल में 10 करोड़ वापस करने का लालच देकर फिल्म में 5 करोड़ लगवाए, लेकिन जब सत्येंद्र ने अपने पैसे वापस मांगे तो कोरियोग्राफर ने सत्येंद्र को अंडरवर्ल्ड डॉन प्रसाद पुजारी से धमकी दिलवा दी। हालांकि, पुलिस इस मामले में जांच पूरी कर रेमो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। वहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट पहले ही केस रद्द करने से मना कर चुकी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

विज्ञापन

रेमो पर कब हुआ था केस?

गौरतलब है कि जब रेमो ने सत्येंद्र त्यागी ने की बात नहीं सुनी, तो उन्होंने 16 दिसंबर 2016 को बॉलीवुड कोरियोग्राफर के खिलाफ ये केस दायर किया था। हालांकि, जब रेमो ने प्रसाद पुजारी से धमकी दिलवाई तो इस केस में पुलिस ने जांच भी की। जांच के बाद पुलिस ने प्रसाद पुजारी और रेमो के खिलाफ IPC की धारा 420, 406 और 386 के तहत गाजियाबाद की ​ट्रायल कोर्ट में आरोप पत्र दा​खिल किया था।

कोरियोग्राफर की याचिका को किया था खारिज

आरोप पत्र दायर होने के बाद ट्रायल कोर्ट ने रेमो को एक समन जारी किया, जिसके अनुसार रेमो को कोर्ट में उपस्थित होना था। हालांकि, रेमो के वकील ने कोर्ट में कहा कि रेमो पर लगे आरोप झूठे हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है, जिस पर सत्येंद्र के वकीलों ने उनके तर्क का विरोध किया और इसके बाद कोर्ट ने कोरियोग्राफर की याचिका को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ