Salman Khan Niece Alizeh Agnihotri Debut Film: कई दिन से सोशल मीडिया पर एक शब्द बार-बार सुनाई और दिखाई दे रहा था। सभी के मन में ये सवाल उठ रहा था कि ‘फर्रे’ (Farrey) क्या है। दरअसल, कई बड़े सेलिब्रिटीज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया था जिसपर Farrey लिखा हुआ था। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहे थे कि आखिर इसका मतलब क्या है। वहीं, आज सलमान खान (Salman Khan) ने भी अपने अकाउंट पर ऐसे ही एक पोस्ट शेयर किया था और कहा था कि ‘सुबह सुबह एक नया ‘F’ शब्द सीखा। चार बजे बताऊंगा।’
यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra के भाई ने जीजा Raghav Chadha का किया चोपड़ा परिवार में दिल खोलकर वेलकम, वायरल हुआ पोस्ट
खुद गया Farrey का राज
जिसके बाद फैंस भी जानने के लिए बेकरार थे कि आखिर मामला क्या है। तो आपको बता दे अब ये रहस्य भी सुलझ चुका है। अब सबको पता लग गया है कि ‘F’ शब्द का मतलब और ये Farrey क्या है। दरअसल, ये एक अपकमिंग बॉलीवुड मूवी है जिससे सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri) अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। जी हां, कई दिनों से अलीजेह अग्निहोत्री के बॉलीवुड डेब्यू की खबरे सामने आ रही थीं। वहीं, अब उनकी फिल्म का टीजर भी सामने आ गया है।
सलमान की भांजी की फिल्म का टीजर रिलीज
खुद सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी भांजी की अपकमिंग फिल्म का टीजर जारी किया है। दरअसल, ये फिल्म SKF बैनर के तले बनाई गई है। ऐसे में खुद सलमान इस फिल्म को प्रमोट करते नज़र आ रहे हैं। बता दें, सामने आए 47 सेकंड के इस टीजर में स्टूडेंट्स लाइफ को दर्शाया गया है। जहां काफी टेंशन का माहौल दिखाई दे रहा है और मामला नकल से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म को Jamtara के डायरेक्टर ने डायरेक्ट किया है। साथ ही ये फिल्म 24 नवंबर को रिलीज की जाएगी।
फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरेगी अलीजेह?
ऐसे में फैंस इस थ्रिलर फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अलीजेह को स्टूडेंस के रोल में देखने के लिए सभी लोग काफी एक्साइटेड हैं। रील लाइफ में एग्जाम देते-देते उनका रियल लाइफ में भी रिजल्ट आ जाएगा। दरअसल, सलमान खान की भांजी होने की वजह से फैंस को अलीजेह से काफी उम्मीदें हैं। अब देखना मज़ेदार होगा कि अलीजेह अपने एक्टिंग डेब्यू से फैंस को इम्प्रेस कर पाएंगी या नहीं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
7 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
9 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
10 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
13 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
13 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
14 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines