Parineeti Chopra के भाई ने जीजा Raghav Chadha का किया चोपड़ा परिवार में दिल खोलकर वेलकम, वायरल हुआ पोस्ट

Parineeti Chopra Brother Welcomes Raghav Chadha

Image Credit: Instagram

Parineeti Chopra Brother Welcomes Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) फाइनली शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस कपल ने आलीशान तरीके से शादी रचाई है और अब उदयपुर से रवाना हो चुके हैं। ऐसे में उनकी लगातार तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस भी इस न्यूली वेड कपल के दीवाने हुए जा रहे हैं। सभी लोग इस वक्त परिणीति और राघव को इस खास दिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है, जिसे परिणीति के भाई ने शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिणीति के भाई किया स्पेशल पोस्ट

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के भाई शिवांग चोपड़ा (Shivang Chopra) ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने अपनी बहन और जीजा राघव चड्ढा पर प्यार बरसाया है। शिवांग ने इन दोनों की शादी की सभी तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हें पोस्ट करते हुए परिणीति के भाई ने एक स्पेशल मैसेज भी लिखा और अपने जीजा का चोपड़ा फैमिली में वेलकम किया। लेकिन उनका अंदाज़ कुछ ऐसा है कि सोशल मीडिया यूजर्स को वो पसंद आ गया।

विज्ञापन

खास अंदाज में किया जीजा का फैमिली में वेलकम

आपको बता दें अपनी बहन की वेडिंग फोटोज को शेयर करते हुए शिवांग चोपड़ा ने लिखा, ‘कुछ चीजें बिल्कुल सही लगती हैं। कुछ लोगों को बस सही लगता है। कुछ इमोशंस बहुत खूबसूरत होते हैं। कुछ पल बेहद खूबसूरत होते हैं। चोपड़ा और चड्ढा के लिए… ये सब बहुत सुंदर था। परिवार में आपका स्वागत है जीज। राघव चड्ढा चोपड़ा परिवार में आपका स्वागत है। परिणीति चोपड़ा आप इस हैंडसम यंग वाइबी डूड के बगल में एक शानदार दुल्हन लग रही हैं। लव यू टू प्लूटो एंड बैक।’

प्रियंका ने भी किया पोस्ट

अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आग की तरह फैलता हुआ दिखाई दे रहा है। आपको बता दें, शिवांग और परिणीति में काफी प्यार है। ये दोनों भाई-बहन एक दूसरे पर अपनी जान लुटाते हैं। हर दुख-सुख में परिणीति और शिवांग एक दूसरे का सहारा बनते हैं। ऐसे में बहन की खुशी में शिवांग भी खुश नज़र आ रहे हैं। इनके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी राघव चड्ढा का परिवार में स्वागत किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ