बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. लेकिन इसी बीच भाईजान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के ऑफिस के बाहर नजर आ रहे हैं. बता दे की एक्टर यहां स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के आधुनिक डाटा कलेक्शन और वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर (आईटी सर्वर रूम) का उद्घाटन करने पहुंचे थे.
हालांकि अब इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दबंग खान नया लुक देखकर फैंस काफी हैरान हो रहे हैं. सलमान खान ने इस बार बिल्कुल अलग लुक में नजर आए हैं. भाईजान इस बार रफ और क्लीन लुक अपनाया है. इतना ही नहीं उन्होंने हल्के ऑलिव-ग्रीन रंग की बटन डाउन शर्ट पहन रखी है और एक कप पहने हुए नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें: थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद OTT पर दस्तक देगी ये मलयालम फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?
सलमान खान के वीडियो पर फैंस ने दिया रिएक्शन
सलमान खान का यह वीडियो एक्स (ट्विटर) पर जमकर देखा जा रहा है और लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते देते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने भाईजान के वीडियो पर लिखा, भाई, ये किसी मजदूर जैसे क्यों नजर आ रहे हैं? समय कभी किसी के लिए नहीं रुकता और अब उन्हें भी अपना ध्यान रखना चाहिए.’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘सलमान खान को यह क्या हो गया? पहले तो मुझे लगा कि यह वह नहीं है… लेकिन जब मैंने जब शेरे को दिखा मुझे यकीन हो गया. उनकी उम्र धर्मेंद्र जैसी लग रही है.’ वही एक और यूजर ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने लिखा, ‘क्या सलमान खान और उनकी सेहत ठीक है?’
यह भी पढ़ें: सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर है OTT की ये दमदार सीरीज, हर एपिसोड में दिखेगा गहरा रहस्य
सलमान खान ने ‘मातृभूमि’ पर बोलने से किया मना
इस इवेंट में मीडिया से बात करने से पहले दबंग खान अपने मजाकिया अंदाज में माहौल को हल्का किया और मीडिया की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए कहा, ‘आप मुझे कुछ भी पूछो. बस एक सवाल मत पूछना… क्योंकि उसके बारे में पूछने का कोई मतलब (फायदा) नहीं है. आपको बता दे की सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म मातृभूमि सेंसर बोर्ड की दिक्कतों और रिलीज में हो रही देरी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है. इसे साफ जाहिर होता है कि मीडिया इससे जुड़े सवाल पूछने वाली थी. लेकिन सलमान खान ने पहले ही मीडिया को सवाल से दूरी बनाए रखने की सलाह दें दी.
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
7 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines