हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 18 शुरू होने से पहले दिखा Salman Khan का ट्रिपल रोल, ये क्या झोल?

Bigg Boss 18: सलमान खान ने बिग बॉस 18 शुरू होने से पहले ही अपना पास्ट और फ्यूचर देख लिया है। जी हां, शो के प्रीमियर से पहले भाईजान का एआ वर्जन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। हाल में आए प्रोमो में भाईजान ने क्या कहा?

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: आखिरकार आ ही गया वो दिन, जिसका था हर किसी को इंतजार… जी हां, बिग बॉस 18 के ग्रैंड प्रीमियर में अब बस कुछ ही घंटों का समय रह गया है और फिर शुरू हो जाएगा ‘टाइम का तांडव’। सलमान खान के इस रियलिटी शो को लेकर जबरदस्त क्रेज लोगों में देखा जा रहा है। हालांकि सभी उम्मीद भी जता रहे हैं कि जिस लेवल का एक्साइमेंट है, वो शो में दिखना भी चाहिए। हालांकि, अभी तक शो से जो वीडियो और फोटो सामने आए हैं, उनसे ये साफ है कि इस बार कुछ तो अलग और खास होने वाला है, लेकिन शो शुरू होने से पहले ही सलमान खान ने अपना पास्ट और फ्यूचर देख लिया है।

सलमान खान ने देखा पास्ट और फ्यूचर

हाल ही में कलर्स पर शो का नया प्रोमो जारी किया गया। इस प्रोमो वीडियो में होस्ट सलमान खान कंफेशन रूम में नजर आए। इस दौरान सलमान का AI वर्जन भी नजर आया। सलमान के पास्ट वाले एआई वर्जन ने उनसे पूछा कि क्या सलमान अभी किधर है? इस पर सलमान खान जवाब देते हैं कि कंफेशन रूम। एआई वर्जन ने फिर पूछा कि अब कौन-सा कंफेशन दे रहा है क्या लफ्ड़ा किया इस बार? तो सलमान खान कहते हैं कि रूक यार… ना मैंने कुछ किया ना तुने कुछ किया था।

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

इसके बाद सलमान खान का एआई फ्यूचर वर्जन नजर आता है, जो कहता है कि प्यार से समझेगा या थप्पड़ मार के भी समझा सकता हूं और इसके बाद वो अपने फ्यूचर के बारे में बात करते हैं। इस प्रोमो वीडियो पर यूजर्स ने भर भरकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि अरे भाईसाहब क्या वीडियो है? दूसरे यूजर ने कहा कि बिग वॉस वर्जेस एआई। तीसरे यूजर ने लिखा कि सलमान खान बिग बॉस 38। इस तरह कमेंट्स करके लोग इस प्रोमो की तारीफ कर रहे हैं।

आज होगा शो का ग्रैंड प्रीमियर

गौरतलब है कि आज यानी 6 अक्टूबर को सलमान खान के शो यानी बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर है। हर कोई शो को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड है। आज रात को 9 बजे कलर्स और जियो सिनेमा पर शो के प्रीमियर को स्ट्रीम किया जाएगा। देखने वाली बात होगी कि सलमान खान के इस शो में इस बार क्या नया और अलग होने वाला है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 की जेल में क्या सुविधा? आखिर क्यों करेगा इसमें रहने का मन?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें