43 देशों में छाई Netflix की ये वॉर-थ्रिलर सीरीज, 5 सीजन-59 एपिसोड; IMDb पर मिली 8.3 रेटिंग

आज हम आपके लिए एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जो देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में छाई हुई है. यह सीरीज इन दिनों ओटीटी पर टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं.

fauda series
1 / 5
43 देशों में छाई Netflix की ये वॉर-थ्रिलर सीरीज. (PIC- fauda TV. Youtube)

आज के समय में हर कोई ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं, जिसके लिए लोग महंगे-महंगे सब्सक्रिप्शन भी लेते हैं. अगर आपके पास भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो दुनियाभर में छाई हुई है. इस सीरीज के अब तक 5 सीजन जारी किए जा चुके हैं. यह सीरीज 2 या 3 देशों में नहीं बल्कि 43 देशों में छाई हुई है. यह एक वॉर-थ्रिलर सीरीज है, जिसका 4 सीजन काफी शानदार रहा है.  

विज्ञापन

फौदा सीरीज

फौदा सीरीज2 / 5

हम जिस सीरीज का जिक्र कर रहे हैं, वो इन दिनों ओटीटी पर टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए है. इतना ही नहीं इस वेब सीरीज को आईएमडीबी पर 10 में से 8.3 की काफी शानदार रेटिंग भी दी गई है. इस सीरीज का पांचवां सीजन हाल ही में ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया है, जो दर्शकों को अपना शागिर्द बना रहा है. यह सीरीज आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बांधकर रखने में कामयाब साबित होती है.

विज्ञापन

फौदा सीरीज कितने एपिसोड की है

फौदा सीरीज कितने एपिसोड की है3 / 5

हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज फौदा (Fauda) की, जो हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई है. यह सीरीज आते ही ओटीटी पर छा गई है. बता दें कि 'फौदा' (Fauda) सीरीज इन दिनों 43 देशों में ट्रेंड कर रही है. इस वेब सीरीज के अब तक 5 सीजन जारी किए जा चुके हैं, जिसमें कुल 59 एपिसोड है. दरअसल, फौदा (Fauda) का अर्थ होता है, अराजकता या उथल-पुथल, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.

फौदा सीरीज कितने सीजन की है

फौदा सीरीज कितने सीजन की है4 / 5

आपको बता दें कि यह एक इजराइली टेलीविजन सीरीज है, जिसमें मिस्ता'अरविम यूनिट के कमांडर डोरोन के साथ-साथ उनकी टीम की भी कहानी देखने को मिलती है. दरअसल, इस सीरीज का पहला सीजन साल 2015 को रिलीज में रिलीज किया गया था, तो वहीं दूसरा सीजन 2017 में स्ट्रीम किया गया था. इस वेब सीरीज का तीसरा सीजन साल 2019 और 2020 में जारी किया गया था. हालांकि सीरीज का चौथा सीजन साल 2023 रिलीज किया गया था.

विज्ञापन

फौदा सीरीज कहां देखें?

फौदा सीरीज कहां देखें?5 / 5

इस इजराइली सीरीज का पांचवां सीजन रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है. इस वेब सीरीज को हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहा है. आपने अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने का प्लान बना सकते हैं. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में छाई हुई है. सीरीज में लियोर राज, हिशाम सुलेमान, शादी मरई, याकोव जादा-डैनियल और युवल सेगल अहम किरदार में नजर आए हैं. इस सीरीज को असाफ बर्नस्टीन के निर्देशन में तैयार किया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन