Salman Khan Viral Video: सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिज़नेस कर रही है। वहीं, सलमान अपनी को-स्टार कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ अभी भी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। ये दोनों फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। वहीं, प्रमोशन के दौरान इनके साथ में कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। काफी इनकी बॉन्डिंग दिखाई दे रही है तो कभी कैटरीना अपने एक्स बॉयफ्रेंड यानी सलमान से दुरी बनाये हुए दिखाई दे रही हैं। लेकिन अब जो नया वीडियो सामने आया है उसमें तो अलग ही नज़ारा देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘जाओ भाड़ में जाओ’, घरवालों पर भड़के Salman Khan; आज होगा Bigg Boss में तांडव
कैटरीना को छोड़ किस पर गया सलमान का ध्यान?
सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें सलमान- कैटरीना को छोड़ एक डांसर पर नजरें गड़ाए हुए दिखाई दे रहे हैं। स्टेज पर मौजूद कैटरीना को छोड़ अब सलमान उस लड़की को निहार रहे हैं। इतना ही नहीं वो उसके लिए तालियां भी बजा रहे हैं और इस दौरान भाईजान के चेहरे पर जो मुस्कान है वो देखते ही बनती है। अब इतना सब सुनकर तो आपके भी मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर वो कौन है जिसके चक्कर में भाईजान कैटरीना कैफ को भूल गए।
सलमान को पसंद आई बच्ची की परफॉरमेंस
तो बता दें, ये डांसर कोई और नहीं बल्कि सलमान खान की एक नन्ही फैन है। स्टेज पर एक लड़की ने सलमान के लिए परफॉर्म किया। इस बच्ची के डांस मूव्स और एनर्जी सीख सलमान भी दंग रह गए। ऐसे में उनकी नजर इस बच्ची से 1 सेकंड के लिए भी नहीं हटी। वैसे भी एक्टर को बच्चों से कितना लगाव है ये तो सभी जानते हैं। शायद यही वजह है कि उनके फेस पर ये परफॉरमेंस देख बड़ी मुस्कान आ गई। उन्होंने इस बच्ची की जमकर तारीफ भी की।
फैंस का रिएक्शन
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस को भी इस बच्ची ने इम्प्रेस कर लिया है। सभी लोग इस बच्ची की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘बच्ची बहुत टैलेंटेड है, इसे सही मार्ग दर्शन मिले तो बहुत बड़े काम कर सकती है, इसकी ऊर्जा का इस्तेमाल देशहित में क्या जाए, नाचना अच्छा है, लेकिन शिक्षा जरूरी है।’ एक फैन ने लिखा, ‘भाई की स्माइल.. भाई का सलाम।’ तो कोई इस वीडियो को क्यूट तो कोई जबरदस्त बता रहा है। ऐसे में सभी लोग इस वीडियो को लाइक करते हुए नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
13 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
14 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
16 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines