'जाओ भाड़ में जाओ', घरवालों पर भड़के Salman Khan; आज होगा Bigg Boss में तांडव

Salman Khan Angry On Bigg Boss Contestants: सलमान खान आज बिग बॉस कंटेस्टेंट्स पर अपनी भड़ास निकालने वाले हैं। वो काफी गुस्से में नजर आएंगे और सभी को फटकार लागएंगे। नए प्रोमो को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

Salman Khan Angry On Bigg Boss Contestants

Image Credit: Instagram

Salman Khan Angry On Bigg Boss Contestants: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में आज सलमान खान (Salman Khan) घरवालों की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे। वैसे तो फेस्टिव सीजन चल रहा है और सब यही उम्मीद कर रहे थे कि आज सलमान का अच्छा और मस्ती-मजाक वाला मूड देखने को मिलेगा। हालांकि, अब जो वीडियो सामने आया है उसके मुताबिक भाईजान आज बेहद खराब मूड में दिखाई देने वाले हैं। लेकिन उन्हें गुस्सा दिलाने वाला कौन है और वो यूं क्यों भड़के हैं ये भी जान लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामने आया बिग बॉस का नया वीडियो

सामने आए इस नए प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि ‘ऐसे बहुत सारे लोग हैं इस घर में जो मुझे गलत समझते हैं। समझिएगा… इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता और मैं किसी चीज़ की सफाई देता नहीं हूं… और मुझे कोई शौक नहीं है कि यहां आऊं, ज्ञान दूं, समझाऊं। मैंने आपको पैदा नहीं किया आप मेरे बच्चे नहीं हो। आपकी बदतमीजियों में मुझे कोई इंटरेस्ट नहीं है। जाओ भाड़ में जाओ।’ अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/CzvFkZUPANm/

विज्ञापन

सलमान को किसने दिलाया गुस्सा?

बता दें, ये देखकर तो ऐसा ही लग रहा है जैसे सलमान बाबू भैया यानी अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) की बात से नाराज़ हैं। दरअसल, हाल ही में अनुराग ने बिग बॉस से कॉन्फेशन रूम में जाकर सलमान खान की कंप्लेंट की थी। अनुराग का आरोप था कि सलमान अक्सर उनका मजाक बनाते हैं और उनकी Bro सेना पर भी निशाना साधते हैं। ऐसे में बिग बॉस भी भड़क उठे थे और उन्होंने इस बात का जवाब देते हुए कहा था कि सलमान को इस बारे में बता देंगे कि वो आपसे इस बारे में बात न करें। लेकिन इसका बाद उनका क्या रिएक्शन होगा और वो क्या कहेंगे इसका उनसे कोई लेना-देना नहीं होगा।

https://www.instagram.com/p/CzvK5FaPfwb/

विज्ञापन

फैंस का रिएक्शन

लगता है अब सलमान का ये रिएक्शन इसी वजह से आया है। लेकिन अब उनको भड़का हुआ देख सभी कंटेस्टेंट्स डर गए हैं। साथ ही फैंस भी हैरान रह गए हैं। इस वीडियो पर अब लोग जमकर रिएक्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं। ऐसे में एक यूज़र ने अब कमेंट करते हुए लिखा है, ‘सही बोला सलमान खान ने।’ एक ने कहा, ‘बेस्ट रिस्पांस।’ एक फैंस ने कहा, ‘बहुत सही किया कुछ लोगों को उनकी औकात दिखाना जरूरी है कुछ ज्यादा ही बेवकूफी करते हैं।’ अब फैंस को सलमान का ये रिएक्शन काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में आज रात ये एपिसोड देखने के लिए सभी लोग काफी एक्साइटेड हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ