Salman Khan Dating: बॉलीवुड इंडस्ट्री मशहूर एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इसके अलावा भाईजान अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। बीते लंबे समय से सलमान का नाम विदेशी हसीना यूलिया वंतूर से जुड़ रहा था। लेकिन अब नई रिपोर्ट की मानें तो एक्टर यूलिया को छोड़ अपने से 24 साल छोटी लड़की को डेट कर रहे हैं।
और पढ़िए – Salaam Venky Review: सलाम वेंकी देखेंगे तो बहुत रोएंगे, इसलिए दिल को कड़ा कर देखिए
इस एक्ट्रेस के प्यार में पड़े सलमान खान
फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने से 24 साल छोटी हसीना पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) को डेट कर रहे हैं। बता दें कि पूजा हेगड़े सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में पूजा हेगड़े सलमान खान के अपोजिट रोल में नजर आएंगी।
दोनों के रिलेशनशिप की खबर उमैर संधू के ट्वीट की वजह से फैल रही है। दरअसल, उमैर संधू ने अपने ट्वीट में लिखा,’ब्रेकिंग न्यूज…टाउन में नया कपल सामने आ गया है। मेगा स्टार सलमान खान को पूजा हेगड़े से प्यार हो गया है। सलमान के प्रोडक्शन हाउस ने पूजा को अपनी दो फिल्मों के लिए साइन भी कर लिया है। ये दोनों आजकल साथ में समय बिता रहे हैं और सलमान के करीबी ने भी इस बात को कंफर्म किया है।’
कई हसिनाओं को डेट कर चुके हैं सलमान
सलमान खान इससे पहले भी कई हसीनाओं के प्यार में पड़ चुके हैं। इन सब के बावजूद भाईजान 56 के उम्र में भी सिंगल हैं। बीते दिनों सलमान खान, विदेशी मॉडल यूलिया वंतूर के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों को कई बार एक साद देखा गया था। हालांकि, अब पूजा हेगड़े को डेट करने की खबरों से तो ऐसा लग रहा है कि सलमान और यूलिया वंतूर के रिश्तों में दरार आ गया है।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो सलमान खान की साल 2022 में कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन साल 2023 में भाईजान बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। एक्टर के लिस्ट में ‘किक 2’, ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्में हैं। वहीं अदाकारा पूजा हेगड़े जल्द ही रणवीर सिंह के फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आने वाली हैं।
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
35 mins ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 hr agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
2 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
3 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
3 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
4 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
21 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
22 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines