Salman Khan Sanjay Dutt Post Viral: बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर भाईजान के पोस्ट काफी वायरल रहते हैं. हाल ही में एक्टर की एक और पोस्ट चर्चाओं में आ गई है. बीती रात सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और स्पेशल पोस्ट शेयर किया जिसमें वो संजय दत्त को गले लगाते नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट ने हर किसी का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तुरंत वायरल हो गया है. फैंस भी इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं.
सलमान खान की पोस्ट वायरल
सलमान खान ने 2 फोटोज शेयर की हैं. इन दोनों फोटोज में सलमान खान संजय दत्त को गले लगाते नजर आ रहे हैं. एक फोटो में दोनों सितारे लिफ्ट में खड़े हैं और एक-दूसरे के गले लग रहे हैं. वहीं दूसरी फोटो में दोनों सितारे घर के अंदर हैं और फिर से गले लग रहे हैं. सलमान खान और संजय दत्त का भाईचारा देख फैंस भी खुश हो गए हैं और सलमान खान की इस पोस्ट पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?
पोस्ट का कैप्शन
सलमान खान ने पोस्ट शेयर करते हुए खास कैप्शन भी शेयर किया है. इस कैप्शन में सलमान खान ने लिखा, ‘बाबा, हमेशा के लिए बाबा और बाबा, बाबा होता है. संजू बाबा हैं हम सब का बाबा और संजू बाबा अब अपने बच्चों का बाबा, मेरा बड़ा भाई संजय दत्त, अल्लाह, भगवान जीसस सब इस आदमी को खुश रखें. आई लव यू बाबा.’ सोशल मीडिया पर सलमान खान के फैंस उनकी पोस्ट के इस कैप्शन पर भी खूब चर्चाएं कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 या Jana Nayagan… शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
सलमान खान और संजय दत्त की बॉन्डिंग
बता दें सलमान खान और संजय दत्त की बॉन्डिंग बॉलीवुड में काफी स्ट्रॉन्ग है. दोनों सितारों की दोस्ती की इंडस्ट्री में मिसाल दी जाती है. वहीं खास बात ये है कि इन दोनों सितारों की फैमिली भी आपस में काफी क्लोज है. सोशल मीडिया पर भी फैंस इन दोनों की बॉन्डिंग पर खूब प्यार लुटाते हैं. बॉलीवुड में संजय दत्त और सलमान खान की दोस्ती काफी पुरानी है. वहीं बता दें सलमान खान अक्सर सोशल मीडिया पर नए-नए पोस्ट शेयर करते रहते हैं और वो पोस्ट काफी वायरल भी रहते हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
43 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines