Salman Khan के लिए क्या मनहूस है 14 अप्रैल का दिन? पिछले साल भी हुआ था कुछ ऐसा

सलमान खान को बार-बार जान से मारने की धमकी मिल रही है। ये सिलसिला बेहद पुराना है और लंबे टाइम से भाईजान को इस तरह की धमकियां मिल रही हैं। इस बीच 14 अप्रैल का दिन क्यों चर्चा में आया?

Salman khan

Salman khan

अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच आज सुबह खबर आई कि भाईजान को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। सलमान खान को फिर से मिली धमकी की वजह से फैंस टेंशन में आ गए हैं। हालांकि, डरने की बात नहीं है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन इस बीच गौर करने वाली बात ये है कि बीते साल यानी 2024 में भी सलमान खान के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। क्या 14 अप्रैल सलमान खान के लिए मनहूस है? आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

ग्लैक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग

दरअसल, बीते साल यानी 2024 में 14 अप्रैल के दिन ही अल-सुबह सलमान खान के घर यानी ग्लैक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की घटना का मामला सामने आया था। जी हां, साल 2024 शुरू हुआ ही था और दिन था 14 अप्रैल का.. अचानक खबर आई कि सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई है और इसकी जिम्मेदारी किसी और ने नहीं बल्कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने है। इस घटना ने फैंस की भी टेंशन बढ़ा दी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अब मिली जान से मारने की धमकी

हालांकि, पुलिस ने तेजी से मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की थी और कई आरोपियों को अरेस्ट किया था। वहीं, अब आज यानी 14 अप्रैल को फिर से सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार ये धमकी परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर आई है, जिसमें कहा गया कि सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे। इतना ही नहीं बल्कि ये भी कहा कि सलमान की कार को बम से उड़ा देंगे।

क्या मनहूस है 14 अप्रैल का दिन?

2024 में भी 14 अप्रैल के दिन ही सलमान के घर पर फायरिंग हुई थी और 2025 में भी 14 अप्रैल को उन्हें फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। क्या ये सिर्फ संयोग है या फिर 14 अप्रैल का दिन सच में भाईजान के लिए मनहूस है? खैर, इसका जवाब दे पाना मुश्किल है। हालांकि, ये भी सच है कि सलमान की सुरक्षा पहले ही बढ़ा दी गई थी और उनके घर पर फायरिंग और बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद भी भाईजान की सिक्योरिटी बढ़ाई गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ