'कभी घर में घुसकर, तो कभी सलीम खान...', Salman Khan को कब-कब मिली जान से मारने की धमकी?

सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इसके पहले भी कई बार भाईजान को इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। आइए जानते हैं कि सलमान को कब-कब इस तरह की धमकियां मिली हैं?

Salman khan

Salman khan

सलमान खान को बार-बार जान से मारने की धमकी मिलती रही है। आज भी सुबह भाईजान को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी मिली है। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब सलमान को जान से मारने की धमकी मिली हो। जी हां, बीते एक साल में सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। आइए जानते हैं कि आखिर सलमान को कब-कब इस तरह की धमकी मिली है?

सलमान खान को कब-कब मिली जान से मारने की धमकी?

2018 में रवि पुजारी ने दी धमकी

ये तो सभी जानते हैं कि 2018 में सलमान खान को अवैध हथियार के आरोप में बरी कर दिया गया था। उस वक्त सुनने में आया था कि भाईजान को डॉन रवि पुजारी की ओर से उनके वकील हस्तीमल सारस्वत को जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं बल्कि इस घटना के बाद से ही सलमान की सुरक्षा को टाइट किया गया था।

2020 में मिली थी धमकी

सलमान खान को साल 2020 में भी जान से मारने की धमकी मिली चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई के शार्प शूटर राहुल को सलमान के मर्डर के लिए भेजा गया था। राहुल को बिश्नोई गैंग का अहम हिस्सा बताया जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आया कॉल

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी ऐसा ही कुछ हुआ था। जी हां, ट्रेलर लॉन्च की रात को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक फोन कॉल आया था, जिसमें सलमान को मारने की धमकी दी गई थी।

सलीम खान को वॉक के दौरान धमकी

सलमान खान के पिता सलीम खान 2024 में एक दिन वॉक पर गए थे और तभी एक स्कूटी सवार और महिला, जिसने बुर्का पहना था वो कहकर गई कि ‘लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?’ हालांकि, जब दोनों को पुलिस हिरासत में लिया गया तो दोनों ने कहा कि वो मजाक कर रहे हैं।

2024 में घर पर हुई थी फायरिंग

गौरतलब है कि साल 2024 में सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी। इस दौरान मामला बेहद गरमा गया था और पुलिस ने बेहद गहनता से मामले की जांच भी की थी। हालांकि, इस घटना के बाद लगातार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलती रही है। लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से कई बार ये धमकियां मिल चुकी हैं।

लॉरेंस से समझौता करने की मांग

बीते साल ही सलमान खान को माफी मांगने और लॉरेंस से समझौता करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग भी की गई थी। वहीं, अब फिर से सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है और कहा गया है कि घर में घुसकर मारेंगे। इतना ही नहीं बल्कि धमकी देने वाले ने ये भी कहा है कि भाई की कार को बम से उड़ा देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ