हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Salman Khan House Firing Case: आरोपी अनुज थापन के शव का पोस्टमार्टम लेट क्यों? पुलिस कस्टडी में किया था सुसाइड

Salman Khan House Firing Case, Anuj Thapan: सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में अरेस्ट हुए एक आरोपी ने सुसाइड कर लिया था, जिसके शव का अब पोस्टमार्टम हो चुका है। बता दें कि आरोपी के भाई ने पुलिस पर अनुज की हत्या का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
salman khan house firing

Salman Khan House Firing Case, Anuj Thapan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर जबसे फायरिंग हुई है, तबसे ही ये मामला चर्चा में बना हुआ है। आए दिन इस केस में कोई ना कोई नया अपडेट सामने आता रहता है। दरअसल, केस से जुड़े एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया। अब उनका पोस्टमार्टम हो चुका है।

जेजे अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम 

बीते दिन यानी 2 मई को मुंबई के जेजे अस्पताल में अनुज थापन का पोस्टमार्टम हुआ है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अनुज थापन के शव के पोस्टमॉर्टम के बारे में एक अधिकारी ने बात की है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया है कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी हुई है और इसे फोरेंसिक डॉक्टरों की मौजूदगी में पूरा किया गया है। अधिकारी ने खुलासा किया कि शाम 4:15 बजे से लगभग 5:15 बजे पोस्टमार्टम किया गया।

पोस्टमार्टम में क्यों हुई देरी?

अधिकारी की मानें तो अभी शव परीक्षण के निष्कर्षों का खुलासा भी नहीं हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि एक अन्य अधिकारी ने कहा कि कानूनी और पुलिस प्रोटोकॉल की वजह से पोस्टमार्टम में कई घंटों की देरी हुई। बता दें कि अनुज के शव का पोस्टमार्टम पहले दोपहर 1:30 बजे होना था, लेकिन कुछ कागजी कार्रवाई पूरी नहीं हुई थी और इसलिए इसमें देर हुई। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर शाम थापन के रिश्तेदार ट्रेन से मुंबई पहुंचे।

पुलिस ने की अनुज की हत्या- अभिषेक थापन

बता दें कि अनुज थापन की मौत के बाद उनके भाई अभिषेक थापन ने एएनआई को बयान दिया था और पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि मुंबई पुलिस 6-7 दिन पहले संगरूर से अनुज को ले गई और अब हमें फोन कर कहा गया कि उसने खुदखुशी कर ली है। उन्होंने कहा कि वो ऐसा था ही नहीं, वो सुसाइड नहीं कर सकता और पुलिस ने उसकी जान ली है। हमें न्याय चाहिए।

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta के सोढ़ी ने खुद बनाया गायब होने का प्लान! दिल्ली से बाहर चले गए Gurucharan Singh?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें