Salman Khan की मौत नहीं, कुछ और था असली मकसद, फायरिंग केस की चार्जशीट में बड़ा खुलासा

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर फायरिंग मामले में नया खुलासा हुआ है। जी हां, हाल ही में इस केस में 1736 पेज की चार्जशीट दायर की गई है। चार्जशीट में खुलासा हुआ कि इस फायरिंग का असली मकसद क्या था?

Salman Khan House Firing Case

Salman Khan House Firing Case

Salman Khan House Firing Case: इस साल अप्रैल के महीने में सलमान खान तब सुर्खियों में आए, जब 14 अप्रैल को भाईजान के घर पर अचानक से सुबह-सुबह फायरिंग हो गई। अचानक हुई इस फायरिंग से ना सिर्फ फैमिली बल्कि एक्टर के फैंस भी हैरान रह गए और चिंता में आ गए। हालांकि पुलिस ने इस मामले में बेहद तेजी से जांच शुरू की और आरोपियों को अरेस्ट किया। हाल ही में नवी मुंबई पुलिस ने इस केस में मकोका कोर्ट में 1736 पेज की चार्जशीट दायर की है।

विज्ञापन

चार्जशीट में हुआ खुलासा

विज्ञापन

चार्जशीट में कई बातों का जिक्र है और इसमें सबसे हैरान करने वाला खुलासा ये है कि हमलावर सलमान खान को जान से मारने के लिए नहीं आए थे। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा भले ही सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी, लेकिन एक्टर को मारना असली मकसद नहीं था। अब सवाल ये है कि अगर सलमान खान को मारने के लिए ये फायरिंग नहीं हुई थी? तो फिर इसका असली मकसद क्या था?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

विज्ञापन

फायरिंग का असली मकसद क्या था?

दरअसल, हाल में जो चार्जशीट दायर की गई है उसमें बताया गया कि बाइक सवार सलमान खान को मारने के इरादे से नहीं आए थे और ना ही उन्होंने इस मकसद से फायरिंग की थी। जी हां, चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि हमलावरों ने फायरिंग सिर्फ इसलिए की क्योंकि वो फिल्म इंडस्ट्री में डर पैदा करना चाहते थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

विज्ञापन

पुलिस ने तेजी से की जांच

इस फायरिंग के जरिए हमलावरों का असली मकसद था कि वो शहर में दूसरे गिरहों की गैरमौजूदगी में वसूली कर सकें। ना सिर्फ सलमान खान बल्कि आरोपियों ने दूसरे कई सितारों के घर की भी रेकी की थी। इसके साथ ही अगर आरोपियों की बात करें तो इसमें 9 आरोपियों के नाम हैं। पुलिस ने इस केस में अबतक कई लोगों को अरेस्ट किया है। बता दें कि इस केस में पुलिस ने अनुज थापन नाम के एक शख्स को भी अरेस्ट किया था। हालांकि अनुज ने 1 मई को पुलिस कस्टडी में सुसाइड कर लिया था। बताते चलें कि चार्जशीट में लॉरेंस का नाम भी शामिल है।

चार्जशीट में सलमान का भी बयान 

इसके अलावा अगर चार्जशीट में दायर सलमान खान के बयान की बात करें तो टाइगर ने कहा है कि मुझे और मेरी फैमिली को बिना किसी वजह के निशाना बनाया जा रहा है। सलमान ने कहा कि उन्होंने कुछ भी ऐसा नहीं किया है, जिसकी वजह से ये सब हो रहा है। भाईजान ने कहा कि इस तरह की हरकत सिर्फ पैसे के लिए की जा रही है। जी हां, सलमान का कहना है कि मुझसे पैसे ऐंठने के लिए ये सब किया जा रहा है। साथ ही एक्टर ने पहलो दी गई धमकियों के बारे में भी बात की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ