Bigg Boss की इस हसीना पर यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट्स, तो तिलमिलाईं एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Ayesha Khan: बिग बॉस की एक हसीना इन दिनों इंटरनेट यूजर्स पर अपना गुस्सा दिख रही हैं। अब भई यूजर्स भी कम थोड़ी हैं। एक्ट्रेस को लोगों ने जमकर ट्रोल किया और अब अभिनेत्री ने इन लोगों को मुहतोड़ जवाब दिया है।

Ayesha Khan

Ayesha Khan

विज्ञापन

Ayesha Khan: फिल्मी सितारे हों या फिर टीवी सेलेब्स हर कोई सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहता है। एक तरफ जहां फैंस अपने चाहने वालों की तारीफें करते नहीं थकते, तो दूसरी तरफ ट्रोलर्स भी अपने निशाने पर किसी ना किसी को रखने से नहीं चूकते हैं। जी हां, ऐसा ही कुछ इन दिनों बिग बॉस की एक हसीना के साथ चल रहा है। हालांकि अब एक्ट्रेस ने परेशान होकर खुद ही ट्रोलर्स को इसका जवाब भी दे दिया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं ये एक्ट्रेस और क्या है पूरा मामला?

लोगों को सुनाई खूब खरी-खरी

दरअसल, हम जिसकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस सीजन 17 की कंटेस्टेंट रह चुकी एक्ट्रेस आयशा खान (Ayesha Khan) हैं। जी हां, वही आयशा जो अक्सर किसी ना किसी वजह से ट्रोलिंग का सामना करती हैं। हालांकि इस बार आयशा चुप नहीं रही और उन्होंने ट्रोल करने वाले लोगों को खूब खरी-खरी सुनाई। गौरतलब है कि आयशा को उनकी कोची वाली फोटोज के लिए जमकर ट्रोल किया गया। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस को बॉडीकॉन ड्रेस पहनने के लिए भी टारगेट किया गया। हालांकि अब आयशा ने इस पर रिएक्ट करते हुए अपना जवाब दे दिया है।

विज्ञापन
Ayesha Khan

Ayesha Khan

मैं हैरान हूं कि लोग ऐसा कैसे कर सकते हैं?

इस पर जवाब देते हुए आयशा ने कहा कि मैं बस ऐसे ही कमेंट्स पढ़ रही थी। ये सब पढ़कर मुझे लगा कि मैं ऐसे लोगों के बीच में रहती हूं, जो सामने कुछ भी नहीं कह पाएंगे, लेकिन ये लोग ऐसा करते हैं। आयशा ने कहा कि इस तरह के कमेंट्स हैं जिसमें लोगों ने कहा कि इसका दुष्कर्म करने में मजा आएगा? इतना ही नहीं बल्कि मेरे बॉडीकॉन ड्रेस को लेकर भी लोगों ने भद्दे कमेंट्स किए। आयशा ने कहा कि मैं हैरान हूं, मुझे लगता है कि ये सब पागल हो गए हैं? ऐसे बेवकूफ लोग दूसरों को जीने क्यों नहीं देते हैं?

Ayesha Khan

Ayesha Khan

विज्ञापन

 

महिलाएं भी ये करती हैं

आयशा के डांस को एक महिला यूजर ने अश्लील बताया, जिस पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया कि आखिर अश्लीलता की परिभाषा क्या है? आप बताए कि अगर कोई दिल खोलकर डांस कर रहा है, तो क्या वो अश्लील है? एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अगर कोई आदमी किसी पोस्ट पर गंदा कमेंट करता है, तो समझ में आता है, लेकिन अगर महिलाएं भी ऐसा करें, ये कैसे हो सकता है?

विज्ञापन

मैं अपने काम को करना बेहद अच्छे से जानती हूं

इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने छोटी उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। मैं जब 8वीं क्लास में थी, तबसे ही मैं काम कर रही हूं। मैं अपने काम को बेहतर तरीके से कर सकती हूं। ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि मैं खाना भी बना सकती हूं, अपना काम भी कर सकती हूं और इन सबमें सबसे अच्छी बात ये है कि मैं आप लोगों से बेहद अच्छे से अपना काम करना जानती हूं, तो इसलिए अगर अगली बार को ट्रोल करने का मन हो, तो कोई और अकाउंट खोज लेना।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ