हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'जिंदगी में बड़ी समस्या हैं...', क्या Bigg Boss होस्ट करते हुए Salman Khan ने दिया कोई हिंट? मायूस दिखे भाईजान

Bigg Boss 18: सलमान खान ने बिग बॉस होस्ट करते हुए कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद फैंस भी टेंशन में हैं। उनकी लाइफ में चल रही उथल-पुथल शो में भी दिखाई दी।

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी चर्चाओं में बना हुआ था। फैंस को उम्मीद नहीं थी कि इस हफ्ते सलमान खान (Salman Khan) ये शो होस्ट करते हुए नजर आएंगे। बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या से भाईजान बेहद मायूस हैं और वो इस वक्त खुद को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। एक तो अपने करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी को सलमान खान ने खो दिया है, ऊपर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) लगातार उन्हें धमका रहा है।

सलमान खान के चेहरे से मुस्कान हुई गायब

हाल ही में सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है और पुलिस ने उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी है। ऐसे में सलमान खान के शो में शामिल होने की फिलहाल किसी ने उम्मीद नहीं की थी। हालांकि, दबंग खान ने बिता एपिसोड होस्ट कर साबित कर दिया कि वो इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और न ही पर्सनल लाइफ का असर वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ने देंगे। ये बात अलग है कि उनका होस्ट किया हुआ पूरा एपिसोड एक ही मूड में था। पूरे एपिसोड में एक बार भी सलमान खान के चेहरे पर मुस्कान देखने को नहीं मिली। वो हर समय मायूस और परेशान ही नजर आए।

सलमान ने दिया अपनी समस्याओं का हिंट

सलमान ने शो में कंटेस्टेंट्स के सामने एक बार भी अपनी तकलीफ खुलकर नहीं रखी ,न ही उन्होंने अपने दिल का दर्द बयां किया। लेकिन कई बार ऐसा महसूस हुआ कि वो बेहद अपसेट हैं। एक बार तो उन्होंने कुछ ऐसा भी कह दिया जिससे फैंस भी चिंतित हो गए। दरअसल, अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) वाले मुद्दे पर बात करते हुए सलमान खान ने बातों-बातों में कह दिया कि मूव ऑन करो, जिंदगी में इससे भी बड़ी प्रॉब्लम्स हैं। उनकी ये बात सुनकर लगा कि वो यहां अपनी समस्याओं का जिक्र कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Kichcha Sudeep की मां का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

क्या बिश्नोई की वजह से परेशान हैं भाईजान?

सलमान खान ने इनडायरेक्ट तरीके से अपने हालातों को लेकर नेशनल टीवी पर हिंट दिया है। वो शायद बताना चाहते हैं कि इस वक्त उनकी लाइफ प्रॉब्लम के इर्द-गिर्द गुजर रही है। शायद सलमान खान यहां बिश्नोई से मिलने वाली धमकियों को लेकर जो उन्हें चिंता हो रही है उसकी बात कर रहे थे। अब पूरे एपिसोड में सलमान को मायूस देख उनके चाहने वाले भी उदास हो चुके हैं। सभी को सलमान की फिक्र हो रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola