Kichcha Sudeep की मां का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Kichcha Sudeep Mother Death: मशहूर एक्टर किच्चा सुदीप के फैंस के लिए दुखद खबर है। एक्टर की मां का निधन हो गया है।

Kichcha Sudeep Mother Death

Kichcha Sudeep Mother Death

Kichcha Sudeep Mother Death: पॉपुलर एक्टर किच्चा सुदीप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर ने आज अपनी मां को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया है। सुपरस्टार के सिर से अब मां का साया उठ गया। एक्टर की मां सरोजा संजीव (Saroja Sanjeev) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। आज यानी रविवार 20 अक्टूबर को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली है। एक्टर इस वक्त बेहद दुख में हैं। उनके घर मातम पसर गया है। किच्चा सुदीप की मां नहीं रहीं इस बात की आधिकारिक पुष्टि भी हो चुकी है।

विज्ञापन

नहीं रहीं किच्चा सुदीप की मां

विज्ञापन

किच्चा सुदीप से छूटा मां का साथ

आपको बता दें, एक्टर अपनी मां के बेहद करीब थे। वो मां संग एक स्पेशल बांड शेयर करते थे। सोशल मीडिया पर भी इसकी झलक देखने को मिली थी। एक बार किच्चा सुदीप ने मदर्स डे के खास मौके पर मां संग एक बेहद प्यारी तस्वीर भी शेयर की थी और उनके प्यार और सैक्रिफाइस के लिए उनका शुक्रिया अदा भी किया था। अब खुलकर मां पर प्यार बरसाने वाले इस एक्टर से उनका साथ हमेशा के लिए छूट गया है। ये वक्त एक्टर के लिए बेहद मुश्किल है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: क्या Sonam Kapoor ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत? शादी के 6 साल बाद एक्ट्रेस ने कहा कुछ ऐसा पोस्ट वायरल

विज्ञापन

कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि

अब कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार (DK Shivakumar) ने ट्वीट कर एक्टर की मां के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, ‘एक्टर श्री किच्चा सुदीप की मां श्रीमती सरोजा के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और प्रभु सुदीप और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। ओम शांति।’ अब एक्टर के करीबी और फैंस भी उनकी मां की आत्मा की शांति की दुआ मांग रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ