Birthday Special: बॉलीवुड में कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्होंने शादी के बाद अपना करियर छोड़ दिया. अब इन हसीनाओं ने बॉलीवुड से दूरी बना ली है. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वहीं बाद में इस एक्ट्रेस ने सुपरस्टार क्रिकेटर से शादी कर ली और आज ये एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से दूर हो गई हैं. हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे है वो कोई और नहीं बल्कि ‘बॉडीगार्ड’ मूवी फेम हेजल कीच हैं. 28 फरवरी को एक्ट्रेस अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. चलिए इस खास मौके पर एक्ट्रेस के बारे में डिटेल में बताते हैं.
फिल्मी करियर
लंदन में पली-बढ़ी हेजल कीच ने हैरी पॉटर सीरीज में बतौर स्टूडेंट काम किया था. इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करने का मन बनाया. हेजल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल सिनेमा से की. साल 2007 में एक्ट्रेस ने ‘बिल्ला’ मूवी से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा. बॉलीवुड में आते ही हेजल ने पहली फिल्म सलमान खान के साथ की.
यह भी पढ़ें: ‘वो उसकी तरफ बढ़ी…’, रश्मिका-विजय देवरकोंडा की शादी देख इमोशनल हुईं ‘लोका’ स्टार; कही दिल की बात
बॉलीवुड डेब्यू
सलमान खान की ‘बॉडीगार्ड’ मूवी में हेजल ने अहम किरदार निभाया. साल 2011 में आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म के बाद से हेजल कीच ऑडियंस में काफी फेमस हो गई थी. इसके बाद वो साल 2013 में ‘बिग बॉस 7’ में भी नजर आईं. हालांकि बिग बॉस में एक्ट्रेस का गेम ऑडियंस को कुछ खास पसंद नहीं आया और वो महज 7 दिनों में ही बिग बॉस के घर से बेघर हो गई थीं.
यह भी पढ़ें: O Romeo 14 दिनों में 100 करोड़ भी नहीं कर सकी पार, Assi और Do Deewane Seher Mein का भी बुरा हाल
लव स्टोरी
फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद हेजल कीच की पर्सनल लाइफ तब सुर्खियों में आई जब उनका नाम सुपरस्टार क्रिकेटर युवराज सिंह से जुड़ना शुरू हो गया. 3 साल डेट करने के बाद हेजल ने युवराज सिंह से 2016 में शादी कर ली. वहीं आज ये कपल 2 बच्चों के पेरेंट्स भी हैं. घर संभालने के बाद हेजल कीच ने फिल्म इंडस्ट्री से भी दूरी बना ली. आज एक्ट्रेस फिल्मों से दूर हैं और अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं. हालांकि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती हैं.
संबंधित खबरें
Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 hr agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 hr agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
3 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
3 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
21 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
23 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 day agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines