Salman Khan Birthday: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का आज जन्मदिन है। अब भाईजान का बर्थडे है, तो कुछ ना कुछ तो खास होगा ही। सलमान खान के लिए ये साल विवादों से भरा रहा है और वो खूब चर्चा में भी रहे हैं। फिर चाहे बात उनके घर पर हुई फायरिंग की हो या फिर बाबा सिद्दीकी मर्डर केस। पूरे साल में कई बार सलमान खान सुर्खियों में रहे हैं।
स्वैग में नजर आए सलमान खान
हालांकि, फैंस को भी सलमान खान की चिंता रहती है, लेकिन भाईजान फिर भी अपने स्वैग में नजर आते हैं। आज शाम सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर जामनगर के लिए उड़ान भरने की तैयारी करते हुए एक साथ देखा गया था। वहीं, अब सलमान खान जामनगर जा चुके हैं। इसका वीडियो भी इंटरनेट पर सामने आया है।
इंटरनेट पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर सलमान खान के जामनगर पहुंचने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए इसेक कैप्शन में लिखा गया है कि भाईजान गुजरात के खास मेहमान हैं, उन्होंने अपने जन्मदिन के खास मौके पर गुजरात के जामनगर में धमाकेदार एंट्री की है। जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, तो वायरल हो गया और यूजर्स ने भी इस पर जमकर रिएक्ट किया।
सलमान खान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई
एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि सलमान खान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। दूसरे यूजर ने कहा कि हैप्पी बर्थडे भाईजान। तीसरे यूजर ने कहा कि जन्मदिन बहुत मुबारक। एक और यूजर ने कहा कि हैप्पी बर्थडे। एक अन्य ने कहा कि किंग ऑफ बॉलीवुड। एक और ने कहा कि सलमान पूरे स्वैग में हैं। इसके अलावा बहुत सारे लोगों ने दिल और फायर इमोजी भी शेयर किए हैं।
जीशान सिद्दीकी भी आए नजर
इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान के अलावा जीशान सिद्दीकी भी हाई सिक्योरिटी के बीच नजर आए। सोशल मीडिया पर जीशान का भी एक वीडियो मौजूद है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जीशान, भारी सुरक्षा के बीच हैं। जीशान के वीडियो को instantbollywood ने शेयर किया है और वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है कि जीशान बाबा सिद्दीकी कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट पहुंचे।
जामनगर में अपना बर्थडे सेलीब्रेट करने वाले हैं सलमान
सोशल मीडिया पर जीशान के वीडियो को भी लोगों ने खूब प्यार दिया है। वहीं, अगर रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान इस बार जामनगर में अपना बर्थडे सेलीब्रेट करने वाले हैं। सलमान जामनगर में अपने दोस्तों के साथ जश्न मनाएंगे। इतना ही नहीं बल्कि कुछ लोगों ने ये भी कहा कि सुरक्षा की वजह से इस बार सलमान खान ने जामनगर में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने का फैसला किया था।
यह भी पढ़ें- Allu Arjun से किसने की Amitabh Bachchan की तुलना? बिग बी ने यूं किया रिएक्ट
संबंधित खबरें
800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
11 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines