Singer Labh Janjua Wife Dies: कई दिनों से लगातर मनोरंजन की इंडस्ट्री से कई बार दुखी कर देने वाली खबरें सामने आ रही है। इस बीच एक बार फिर बॉलीवुड में गम के बादल छा गए हैं। बॉलीवुड के जाने-माने पंजाबी गायक लाभ जंजुआ (Labh Janjua) की पत्नी दलजीत कौर जंजुआ (Dalljiet Kaur Janjua) का निधन हो गया है। 45 साल की दलजीत कौर का निधन पंजाब में एक सड़क हादसे के दौरान हुआ है। खबरों की माने तो, दलजीत कौर की मृत्यु एक वाहन से टक्कराने से हुई है। बताया जा रहा है कि वो अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद बस से अपने घर खन्ना लौट रही थीं, जिसके दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ।

विज्ञापन

जानकारी के लिए बता दें कि पत्नी के निधन से पहले साल 2015 में पंजाबी सिंगर लाभ जंजुआ (Labh Janjua) भी अपने घर पर मृत पाए गए थे। वहीं, बताया जा रहा है कि जब सिंगर की पत्नी दलजीत कौर जंजुआ (Dalljiet Kaur Janjua) अपने घर खन्ना लौट रही थीं तब काफी अंधेरा हो चुका है, जिस दौरान ये बड़ा हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

खन्ना में ही होगा अंतिम संस्कार

वहीं, इस बारे में उनके बेटे बलजिंदर सिंह जंजुआ का कहना है कि पिता लाभ जंजुआ (Labh Janjua) के निधन के बाद मां ही सारा काम किया करती थीं। बताया जा रहा है कि दिवंगत सिंगर लाभ की पत्नी दलजीत कौर का अंतिम संस्कार सोमवार को खन्ना के श्मशान घाट में किया गया था, जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक भी स्टार नजर नहीं आया। बेटे बलजिंदर सिंह ने ही कुछ लोगों की मौजूदगी में अपनी मां का अंतिम संस्कार किया।

Punjabi Singer Labh Janjua

Punjabi Singer Labh Janjua

विज्ञापन

कई हिट फिल्मों में हिट गाने दे चुके हैं Labh Janjua 

बता दें कि पंजाबी सिंगर लाभ जंजुआ (Labh Janjua) ने कई गानों में अपनी आवाज का जादू चलाया है। उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) और गोविंदा (Govinda) की फिल्म ‘पाटनर’ में ‘सोनी दे नखरे, सोने लगदे मैंनू’ औऱ कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘क्वीन’ का गाना ‘लंदन ठुमकदा’ के अलावा अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘सिंग इज ब्लिंग’ का पापॅुलर गाना ‘दिल करे चूं चैं चैं चैं’ जैसे कई और बेहतरीन गाने गाए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ