Salman Khan Viral Video: जल्द मनीष शर्मा (Maneesh Sharma) के निर्देशन में बनी ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) में नजर आने वाले बॉलीवुड के दंबग कहे जाने वाले सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान एक नए लुक के साथ नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। दरअसल, वीडियो में सलमान खान हल्के बालों में नजर आ रहे हैं, जिसके बाद एक्टर फैंस उनसे यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर सलमान के बाल कहां गए?
सलमान खान ने हाल में अपने रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2′(Bigg Boss OTT 2) की शूटिंग को खत्म किया है, जिसके बाद एक्टर अपने बड़े बालों वाले लुक में ही नजर आ रहे थे, लेकिन जो वीडियो अब वायरल हो रहा है उसमें सलमान बाल्ड लुक में स्पॉट हुए हैं। उनके इस लुक को देखने के बाद उनके फैंस भी काफी हैरान नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Gadar 2 vs OMG 2 Box Office Collection: 10 दिनों में ‘गदर 2’ पहुंची 350 करोड़ के पार, लेकिन ‘OMG 2’ का हुआ बंटाधार
Raj Kundra की डिनर पार्टी में दिखा Salman का न्यू लुक
दरअसल, सलमान खान का ये वीडियो एक डिनर पार्टी का है, जो शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा ( Raj Kundra) ने रखी थी। इस दौरान सलमान ब्लैक शर्ट और ब्लैक जिंस में नजर आ रहे हैं। साथ ही सलमान के साथ काफी टाइट सिक्योरिटी नजर आ रहे हैं। सलमान खान के इस नए लुक ने उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तेरे नाम’ (Tere Naam) की याद दिला दी। इसी बीच एक्टर के फैंस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं।
फैंस दे रहे Salman Khan के नए लुक्स पर रिएक्शन
बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) के इस वीडियो पर उनके फैंस एक्टर से उनके लुक्स को लेकर कई तरह सवाल कर रहे हैं और साथ ही वीडियो पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि ‘भाई का हर लुक मस्त होता है’। वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि ‘लगता है तेरे नाम 2 जल्द आ रही है’।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
6 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
7 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
10 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
11 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
13 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
15 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
15 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
17 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
17 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines