Gadar 2 vs OMG 2 Box Office Collection: 10 दिनों में 'गदर 2' पहुंची 350 करोड़ के पार, लेकिन 'OMG 2' का हुआ बंटाधार

Gadar 2 vs OMG 2 Box Office Collection

Gadar 2 vs OMG 2 Box Office Collection

Gadar 2 vs OMG 2 Box Office Collection: बॉलीवुड के दो बड़े बड़े सुपरस्टार्स 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर टकराए थे। हालांकि, इस रेस में किसी को ही आगे निकलना था, जिसमें सनी देओल (Sunny Deol) और अमिषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) काफी ज्यादा आगे निकल चुकी है। वहीं, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म ‘ओ माय गॉड 2’ (Oh My God 2) बहुत पीछे रह गई है। जी हां… दोनों की फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। जहां एक तरफ सनी देओल की ‘गदर 2’ ने 10 दिनों के अंदर 377 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, अक्षय कुमार की ‘OMG 2’ बड़ी मुश्किल से 100 करोड़ के पास पहुंच पाई।

विज्ञापन

दोनों फिल्में एक साथ एक ही दिन रिलीज हुई थीं। हालांकि, दोनों फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाईं। सीन देओल की फिल्म ने पहले दिन 40 करोड़ से ओपनिंग की। ऐसे में अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ ने अपने ओपनिंग डे पर मबज 10 करोड़ की कमाई की थी। सनी देओल की फिल्म ने अपने 10वें दिन 41 करोड़ की कमाई की।

विज्ञापन

विज्ञापन

OMG 2 ने 10वें दिन कमाई करोड़

वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ के 10वें दिन की कमाई के बारे में बात करें तो, लगातार धीमी चाल चलने के बाद यामी गौतम (Yami Gautam) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की फिल्म ने अपनी रिलीज के 10 दिन बाद 13 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 114.61 करोड़ हो गया। हालांकि, फिल्म ने 10 दिनों बाद अपने बजट का हिसाब पूरा किया।

विज्ञापन

10वें दिन रजनीकांत की Jailer भी जबरदस्त कमाई

बता दें कि साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) की फिल्म ‘जेलर’ (Jailer) को रिलीज हुए भी 11 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने 11 दिनों के अंदर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। फिल्म ने 11वें दिन 18.7 करोड़ का करोड़ का कलेक्शन किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ