Salman Khan Support Elvish Yadav: हाल में जाने-माने यूट्यूबर और ‘ओटीटी बिग बॉस 2’ (OTT Bigg Boss 2) विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) नोएडा रेव पार्टी केस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद कंटेंट क्रिएटर के फैंस दुखी होने के साथ-साथ हैरानी जता रहे हैं। इसी बीच यूट्यूबर को बिग बॉस के होस्ट और बॉलीवुड के दंबग सलमान खान (Salman Khan) का सपोर्ट मिला है। दरअसल, हाल में एल्विश को ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) के सेट पर भी देखा गया था। जहां वो अपने म्यूजिक वीडियो ‘बोलेरो’ (Bolero) के प्रमोशन के लिए पहुंचे थें।
इस दौरान एल्विश के साथ मनीषा रानी (Manisha Rani) को भी देखा गया था। हाल में बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है, जहां बिग बॉस के सेट पर सलमान, एल्विश से कई चीजों को लेकर बातें करते नजर आ रहे हैं। साथ ही वो इस दौरान नेगेटिविटी को लेकर भी सलाह दी जाती है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Salman Khan ने एल्विश यादव को दी सलाह
इसी बीच रेव पार्टी केस में फंसे एल्विश यादव से खूब सारी बातें करने और सुनने के बाद सलमान ने उन्हें एक सलाह देते हैं, जिसमें वो कहते है, ‘एक आदमी जब मुकाम पर पहुंच जाता है तो जलन और खुंदकबाजी ये सब शुरू हो जाता है। मतलब ये मैं एक मुकाम पर पहुंच गया हूं, सक्सेसफुल हो गया हूं तो इन सबकी परवाह मत करो। तुम सक्सेसफुल हो’। इस वीडियो पर यूजर्स भी खूब सारे कमेंट्स कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 54 साल छोटी गर्लफ्रेंड से फेमस एक्टर को मोहब्बत पड़ी महंगी, हर महीने देंने होंगे 25 लाख रुपये
Bigg Boss की ट्रॉफी वापस करना चाहते थे Elvish Yadav
रेव पार्टी से पहले एल्विश, अभिष्क मल्हान के साथ कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर चर्चाओं में आए थें। यूट्यूबर ने अभिषेक का नाम लिए बिना उन पर नेगेटिव पीआर कराने का आरोप लगाया था। वहीं प्रोमो में सलमान एल्विश से कहते हैं, ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की ट्रॉफी को लौटाना चाहते थे कहं है वो?’ सलमान की इस बात पर एल्विश हंसने लगते हैं। (Salman Khan Support Elvish Yadav)
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
42 mins ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
2 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
3 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
17 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
19 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines