हमले के बाद पहली बार घर से निकले Salman Khan, डर या बेखौफ किस मोड़ में आए नजर?

Salman Khan Step Out Of Galaxy: सलमान खान ने हमले के बाद घर के बाहर पहली बार कदम रखा है। अब उनका वीडियो भी वायरल हो गया है। एक्टर फायरिंग के बाद आखिरकार वापिस पूरे जोश के साथ घर से निकल आए हैं। उनका अटैक के बाद पहली बार घर से निकलने का वीडियो वायरल हो रहा है।

Salman Khan

Salman Khan

विज्ञापन

Salman Khan Step Out Of Galaxy: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर रविवार सुबह फायरिंग हुई थी। एक्टर को लगातार मिल रही धमकियों के बाद उनके घर के बाहर फायरिंग का किस्सा वाकई डरा देने वाला है। जब से ये केस सामने आया है एक्टर के परिवार वाले लगातार उनके घर आते-जाते नजर आ रहे हैं। साथ ही बड़े पॉलिटिशंस का भी गैलेक्सी में आना-जाना देखने को मिला। हालांकि, हमले के बाद से एक बार भी सलमान खान खुद अपने घर के बाहर कदम रखते नजर नहीं आए। लेकिन अब लगता है फैंस का वो इंतजार भी खत्म हो गया है।

गैलेक्सी से बाहर आए सलमान खान

दरअसल, अब एक्टर ने फायरिंग के बाद पहली बार घर से बाहर अपने कदम रखे हैं। अब उन्हें इस अटैक के बाद पहली बार गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर स्पॉट किया गया है। उनका सोशल मीडिया पर ये वीडियो भी वायरल हो गया है। सब देखना चाहते थे कि भाईजान इस जानलेवा धमकी के बाद अपने घर से बाहर निकलते भी हैं या नहीं। ऐसे में अब फैंस को उनका जवाब मिल चुका है। दबंग खान फाइनली अब अपने आशियाने से बाहर आ चुके हैं। लेकिन उनका अब कैसा रूप देखने को मिला क्या वो दबंग अंदाज में बाहर आए हैं या इस धमकी से वो डरे हुए नजर आ रहे हैं चलिए जानते हैं।

Advertisment

हाई सिक्योरिटी में दिखे सलमान

सोशल मीडिया पर अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कहा जा रहा है कि सलमान कार में बैठे हुए हैं। दरअसल, एक कार गैलेक्सी अपार्टमेंट से निकलते हुए नजर आ रही है। इसे पुलिस की प्रोटेक्शन मिली हुई है। कार के आगे भी पुलिस की गाड़ी तैनात है और पीछे भी पुलिस की गाड़ी एक्टर को सिक्योरिटी दे रही है। वहीं, पूरी सड़क पर मुंबई पुलिस नजर आ रही है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सलमान खान की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस कितनी सतर्क है। एक्टर को पुलिस ने पूरी हिफाजत और सुरक्षा इंतजाम के साथ से घर से निकलने दिया है।

विज्ञापन

सड़क पर दिखा टाइगर

उन्हें देखने के बाद वाकई ऐसा लग रहा है जैसे ‘टाइगर’ वापिस लौट आया है और उसे कोई भी डरा नहीं सकता। एक्टर अब घर से बाहर क्यों निकले हैं इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। क्या वो काम के सिलसिले में बाहर आए हैं या फिर वजह कुछ और है अभी इस बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि सलमान खान जल्द ही अपनी शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ