Salman Khan Firing Case Accused Death: आज सलमान खान (Salman Khan)के घर पर हुई फायरिंग के एक आरोपी की मौत हो गयी है। पुलिस ने इस मामले को सुसाइड बताया है। लेकिन अब इस मृत आरोपी के भाई का बयान सामने आ गया है। अनुज थापन के भाई ने अब एक सनसनीखेज बयान दिया है और पुलिस पर संगीन आरोप लगा दिए हैं। अनुज थापन के भाई अभिषेक थापन ने अब मीडिया इंटरव्यू में कहा है कि ‘5-6 दिन पहले मुंबई पुलिस संगरूर से अनुज को उठाकर ले गई थी। आज पुलिस ने उन्हें फोन कर बताया कि उसने सुसाइड कर लिया है लेकिन वो सुसाइड करने वालों में से नहीं था। उसका कत्ल हुआ है। उसे मारा गया है, पुलिस वालों का हाथ है।’ अब इस बयान से सनसनी मच गई है।
अनुज थापन ने की खुदकुशी
बता दें, इस केस में 2 आरोपी पकड़े गए थे। वहीं, कुछ और आरोपियों के नाम भी सामने आए। वहीं, अब कस्टडी में ही एक आरोपी ने आत्महत्या की कोशिश की है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लेकिन अब जानकारी मिली है कि उसकी मौत हो गई है। बता दें, इस मृत आरोपी का नाम अनुज थापन था। अनुज थापन (Anuj Thapan) पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का इल्जाम था। लेकिन अब उसने अपनी जान ले ली है।
आरोपी ने कैसे की आत्महत्या?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया और उसका इस्तेमाल कर अपना गला घोट जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उन्हें तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब उनकी मौत की वजह फांसी लगाकर खुदकुशी बताई जा रही है।
14 अप्रैल को हुई थी फायरिंग
बता दें, अब ये केस और भी ज्यादा पेचीदा होता जा रहा है और साथ ही एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रहा है। 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को CCTV फुटेज मिला था जिसकी मदद से आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मदद मिली थी। बाद में MCOCA प्रावधान के तहत केस दर्ज किया गया। इस मामले में कई लोगों पर MCOCA लगाया गया है। विक्की गुप्ता, सागर पाल, सोनू कुमार चंदर बिश्नोई और अनुज थापन, लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई पर भी मकोका लग चुका है।
यह भी पढ़ें: क्या Smriti Irani जितनी सफल हो पाएंगी Anupamaa? टीवी की TRP में टॉप पर हैं Rupali Ganguly
अब केस में आएगा कौन-सा टर्न?
बता दें, जब एक्टर के घर के बाहर गोलियां चली थीं तो सभी लोग डर गए थे। सलमान के परिवार के साथ-साथ बाकी सेलेब्स ने भी इस मामले पर चिंता जताई थी। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले को बड़ी ही गंभीरता से लिया और तुरंत ही इस केस में एक्शन ले डाले। जिसके चलते एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई और कई आरोपियों का पता भी लगाया गया। अब देखना होगा एक आरोपी के आत्महत्या करने के बाद आगे क्या होता है।
संबंधित खबरें
खतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
2 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
3 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
7 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
8 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
10 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
11 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
13 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
14 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
15 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines