क्या Smriti Irani जितनी सफल हो पाएंगी Anupamaa? टीवी की TRP में टॉप पर हैं Rupali Ganguly

Rupali Ganguly Follows Smriti Irani Footsteps: रुपाली गांगुली ने अब BJP में शामिल होने का फैसला ले लिया है। एक्ट्रेस के इस बड़े कदम के बाद अब उनकी तुलना स्मृति ईरानी से होगी। स्मृति भी रुपाली गांगुली की तरह टीवी इंडस्ट्री का चमचमाता नाम हुआ करती थीं। दोनों ही शोज को ऊंचाइयों पर लेकर गई हैं लेकिन क्या रुपाली- स्मृति की तरह पॉलिटिक्स की दुनिया में धमाका कर पाएंगी।

Rupali Ganguly Follows Smriti Irani Footsteps

क्या Smriti Irani को फॉलो कर रही हैं Rupali Ganguly?

Rupali Ganguly Follows Smriti Irani Footsteps: टीवी की पॉपुलर बहू अनुपमा यानी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने आज राजनीति में एंट्री मार दी है। एक्ट्रेस के BJP में शामिल होते ही हर तरफ उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं। बता दें, जल्द ही एक्ट्रेस का जन्मदिन आने वाला है लेकिन इससे पहले ही उन्होंने अपने करीबियों को पार्टी और फैंस को तोहफा दे दिया है। अब ऐसा लग रहा है जैसे TRP के बाद राजनीति में भी अपना परचम लहराएंगी। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब सबकी पसंदीदा और टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस जो TRP में बने रहने वाले शो में काम कर रही हो, वो अब राजनीति में उतरने वाली हो।

रुपाली से पहले स्मृति ने जमाए राजनीति में कदम

रुपाली गांगुली से पहले ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) फेम एक्ट्रेस स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने भी पॉलिटिक्स ज्वाइन कर फैंस को चौंका दिया था। बता दें, स्मृति ईरानी वो हैं जो कई साल से शोज में नजर नहीं आई हैं लेकिन फिर भी आज तक लोग एक्ट्रेस की शक्ल नहीं भूल पाए हैं। उन्होंने तुलसी वीरानी बनकर सभी के दिल पर एक छाप छोड़ दी है। उन्होंने इस रोल में इतनी दमदार एक्टिंग की थी कि आज भी न तो लोग उस शो को भूल पाए हैं और न ही स्मृति ईरानी को। हालांकि, स्मृति ने साल 2003 में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ज्वाइन कर ली।

क्या स्मृति के नक्शे-कदम पर चल रहीं रुपाली?

इसके बाद से ही उनका पूरा फोकस पॉलिटिक्स पर शिफ्ट हो गया। इस दौरान एक्ट्रेस को अपने बेहतरीन काम के बावजूद कई बार आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन स्मृति ईरानी इन सबके बीच एक मजबूत महिला और सफल पॉलिटीशियन के रूप में उभरी हैं। वो अपने काम को पूरी निष्ठा से पूरा कर रही हैं और जितनी सफल एक्ट्रेस थीं उतनी ही कामयाब राजनेता बन गई हैं। अब ऐसा लग रहा है जैसे रुपाली गांगुली भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चल पड़ी हैं। अब स्मृति ईरानी के बाद रुपाली का राजनीतिक सफर कैसे होगा ये जानने के लिए तो फैंस भी बेताब हैं।

TRP के बाद देश की सत्ता संभालेंगी एक्ट्रेस

BJP में शामिल होने के बाद वो कैसे इस नई दुनिया में खुद को स्थापित करती हैं ये वाकई देखने लायक होगा। TRP संभालने में तो ये दोनों कामयाब रही हैं लेकिन क्या देश की बागड़ोर रुपाली गांगुली वैसे ही संभाल पाएंगी जैसे स्मृति ईरानी ने संभाली है? इस सवाल के जवाब तो कुछ समय बाद ही मिल पाएंगे। फिलहाल तो एक्ट्रेस बेहद खुश हैं कि उन्होंने फाइनली टीवी के बाद राजनीति की नई पारी की शुरुआत कर दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ