स्ट्रेंथ, पावर और एक्शन... सबके साथ आया 'सिकंदर', सलमान खान की फिल्म के ट्रेलर के आठ धांसू डायलॉग्स

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर के कई डायलॉग्स ऐसे हैं, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…

sikandar

sikandar

विज्ञापन

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फैंस को ये ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर में कई ऐसे डायलॉग भी हैं, जो चर्चा में आ गए हैं। अब आ सोच रहे होंगे कि वो कौन-से डायलॉग्स हैं, तो अगर आपने ‘सिकंदर’ का ट्रेलर देखा है, तो आपको पता ही होगा, लेकिन अगर आपने इस फिल्म के ट्रेलर को नहीं देखा है, तो उन डायलॉग्स के बारे में हम आपको बता रहे हैं। आइए जानते हैं…

‘सिकंदर’ के आठ धांसू डायलॉग्स

  • आप हमको बाहर ढूंढ रहे हो और हम आपका आपके घर में इंतजार कर रहे हैं।
  • सच्चे दिल से की गई सौ गलतियां माझ, जान-बूझकर की गई एक भी गलती के लिए कोई माफी नहीं।
  • बस तू लंबी-लंबी सांसें लिए जा।
  • मतलब आप नौकरी नहीं, नौकरी आपको ढूंढ रही होगी।
  • मेरे गुस्से पर मेरा फुल कंट्रोल है, लेकिन इस हरकत की वजह से गुस्से ने मुझ पर फुल कंट्रोल ले लिया।
  • मैं हूं सिकंदर, लेकिन अब जो होगा, वो सिकंदर का मुकद्दर होगा।
  • इतनी पॉपुलैरिटी तो है, पीएम, सीएम का तो पता नहीं एमएलए-एमपी तो बन ही जाऊंगा।
  • जाओ भाई, गंगा में डूबकी मार लो, वरना तुम्हारा कोई फ्यूचर नहीं।

ट्रेलर को पॉजिटिव रिव्यू

फिल्म ‘सिकंदर’ के ट्रेलर लोगों का पॉजिटिव रिव्यू मिल रहा है। फैंस और यूजर्स ने इसकी जमकर तारीफ की है। सलमान खान का एक्शन और स्वैग दोनों ही फिल्म में अलग तड़का लगा रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आते ही यानी पहले दिन ही बड़ी धमाका कर सकती है। हालांकि, ये इसकी रिलीज के बाद ही पता लगेगा कि फिल्म टिकट खिड़की पर कैसी कमाई करेगी?

Advertisment

कब रिलीज हो रही फिल्म?

इसके साथ ही अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो सलमान खान की ये फिल्म ईद के खास मौके पर 30 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को लोगों का कितना प्यार मिलता है? फिल्म में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ