Salman Khan Father Salim Khan Unknown Fact: सलमान खान (Salman Khan) और उनकी पूरी फैमिली इन दिनों खबरों में छाई हुई है। इसके पीछे की वजह है लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग की ओर ले मिल रही धमकी। 12 अक्टूबर को भाईजान के दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। इसके बाद लॉरेंस के गैंग की ओर से मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप पर धमकी आई थी। इस धमकी में सलमान खान के लिए कहा गया कि अगर उन्होंने बिश्नोई गैंग से माफी नहीं मांगी तो उनका हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। इसी बीच सलमान खान के पिता सलीम खान (Salim Khan) का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने खुद रिवील किया कि मुस्लिम होते हुए भी उन्हें शंकर नाम कैसे मिला। वहीं उनकी पहली पत्नी सलमा हिंदू हैं और उन्होंने शादी करने के लिए अपना नाम बदला।
चर्चाओं में हैं सलमान के पिता सलीम
सलीम खान भी इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं। इसके पीछे की वजह है उनका वो इंटरव्यू जिसमें उन्होंने कहा था कि सलमान खान एक कॉकरोच भी नहीं मार सकते तो वो काले हिरण को कैसे मार सकते हैं। उन्होंने किसी जानवर को नहीं मारा है ये सब फिरौती मांगने के लिए किया जा रहा है। इसके बाद से ही सलीम खान चर्चाओं में आ गए हैं।
यह भी पढ़ें:मुझे खेसारी लाल यादव से जान का खतरा, इंटरव्यू में दिग्गज अभिनेत्री के 5 सनसनीखेज खुलासे
सलीम से शंकर कैसे बने सलमान के पिता
अब इसी बीच सलीम खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, हालांकि वो पुराना है। सलीम खान से उनके बेटे अरबाज खान एक इंटरव्यू के दौरान पूछते हैं कि मम्मी का नाम शादी से पहले सुशीला था वो सलमा में कन्वर्ट हो गया। आपका नाम सलीम से शंकर कैसे हो गया? सलीम इसका जवाब देते हुए कहते हैं कि मेरा नाम शंकर ऐसे हो गया था कि सुशीला की नानी जिन्हें वो ‘आजी’ बोलते थे वो उन्हें पता नहीं क्यों हमेशा शंकर ही बोलती थीं।
‘आजी’ की वजह से ही बने सलीम से शंकर
सलीम खान ने बताया कि सुशीला के घर में सिर्फ ‘आजी’ ही थी जो उन्हें पसंद करती थीं। ऐसे में एक बार उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई तो सलीम वहां गए। आजी की हालत ऐसी थी कि लग रहा था कि वो कभी भी मर सकती हैं। वहीं घरवालों को भी इस बात का इंतजार था क्योंकि उनके घर में कमरों की कमी थी तो वो चाहते थे कि वो मरे और कमरा खाली हो। सलीम आगे कहते हैं कि वो वहां गए और उन्होंने कहा कि आजी तुम्हारा शंकर आ गया। इस बात को उन्होंने 3 से 4 बार रिपीट किया तो नानी उठकर बैठ गईं और घर के सभी लोग हैरान हो गए। फिर क्या था तभी से वो बन गए सलीम से शंकर।
यह भी पढ़ें: विवियन डीसेना की पहली पत्नी का तलाक पर बड़ा खुलासा, 5 साल पहले अलग हो चुकी थीं वाहबिज
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
8 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines