News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Vahbbiz Dorabjee Ex Wife Vivian Dsena: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के घर में कलर्स के लाडले विवियन डीसेना (Vivian Dsena) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते हैं। अब उनकी एक्स वाइफ और एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी (Vahbbiz Dorabjee) ने विवियन से तलाक के सात साल बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने डीसेना से तलाक के बाद फिर से प्यार पाने की इच्छा जताई है। उन्होंने अपने आइडियल पार्टनर के बारे में बात की और बताया कि वो कैसा हो। आइए आप भी जान लें विवियन की एक्स वाइफ के लाइफ पार्टनर की खूबियों के बारे में।
विवियन डीसेना की एक्स वाइफ वाहबिज ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में अपनी लाइफ के बारे में बात की। दोराबजी ने बताया कि विवियन से तलाक के बाद उनकी लाइफ में कोई नहीं आया लेकिन अब वो फिर से प्यार की तलाश में हैं। उन्होंने कहा कि अब वो पार्टनर चाहती हैं। उन्होंने बताया कि अपने पार्टनर में वो दोस्त चाहती हैं। उनका पार्टनर उनकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में उनका साथ दे और उनकी वैल्यू करे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें:Fact Check: क्या लॉरेंस बिश्नोई को सलमान खान ने दी धमकी? जानिए वायरल वीडियो का सच
दोराबजी ने विवियन से तलाक के बाद फिर से प्यार पाने की अपनी जर्नी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि एक सफल रिश्ते में ईमानदारी होनी जरूरी है, और वो एक दोस्त की तरह भी साथ दे। दोराबजी ने कहा कि उनका पार्टनर साथ देने वाला हो न कि ईर्ष्यालु और अनसेफ महसूस करने वाला हो। साथी ऐसा होना चाहिए जो आपकी भलाई चाहता हो।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट और कलर्स के लाडले विवियन डीसेना की पर्सनल लाइफ अक्सर खबरों में रहती है। एक्टर की दो शादियां हैं, पहली शादी वाहबिज दोराबजी से हुई और फिर उनसे तलाक के बाद दूसरी शादी मिस्र की पत्रकार नूरन एली से की है। विवियन ने बताया था कि दोराबजी से तलाक फाइनल होने के तुरंत बाद ही उनकी लाइफ में नूरन की एंट्री हो गई थी और वो उसे डेट कर रहे थे। जानकारी के लिए बता दें कि विविनय और वाहबिज दोराबजी साल 2016 में अलग हो गए थै। लेकिन उनका फाइनल तलाक साल 2021 में हुआ था। तलाक के एक साल बाद ही अभिनेता ने 2022 में नूरन एली से शादी की।
यह भी पढ़ें: Good News! बिना शोर मचाए शादी करने जा रहीं Surbhi Jyoti, इस जगह बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।