Salman Khan ने पिता के बर्थडे पर शेयर की खास फोटो, अनोखे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
Salman Khan Father Salim Khan 88th Birthday: आज यानी 24 नवंबर को सलमान खान के पिता सलीम खान अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं।
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar

Salman Khan Father Salim Khan 88th Birthday: आज यानी 24 नवंबर को सलमान खान के पिता सलीम खान अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलीम के बर्थडे पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है।
इस बीच अब अपने पिता के जन्मदिन के खास मौके पर सलमान खान ने भी उन्हें बधाई दी है। सलमान खान ने बेहद अलग अंदाज में अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी। चलिए जानते हैं….
यह भी पढ़ें- 100 करोड़ के घर में रहती है ये एक्ट्रेस, 33 करोड़ के स्विटजरलैंड घर की है मालकिन, पहचाना कौन?
दरअसल, अभिनेता सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने अपने साथ पिता की फोटो शेयर की है, जो बेहद खूबसूरत है। वहीं, इस फोटो को शेयर करते हुए सलमान ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हैप्पी बर्थडे मॉय टइगर (Happy Birthday My Tiger)
वहीं, अब ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही यूजर्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे। दूसरे यूजर ने लिखा कि जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। इतना ही नहीं कई सेलेब्स ने भी सलीम को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही बता दें कि इन दिनों सलमान खान अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। सलमान खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाए हुए है।
https://www.instagram.com/p/CycyPWJIRFj/
साथ ही बता दें कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार ओपनिंग की। वहीं, अगर इसके कलेक्शन की बात करें तो सलमान की हालिया रिलीज फिल्म ने 12 दिनों में ही दुनियाभर में 427 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। इसके साथ ही इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। बता दें कि इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ भी अहम रोल में हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: