हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

375 BHP पावर, 360-डिग्री कैमरा, Salman Khan के पिता की नई लग्जरी कार में और क्या-क्या खास?

Salman Khan Father Purchases Mercedes Benz GLS: सलमान खान के पिता सलीम खान ने हाल ही में नई लग्जरी कार Mercedes Benz GLS खरीदी है। इस कार की क्या-क्या खासियत है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
सलीम खान की नई कार में क्या-क्या खास?

Salman Khan Father Purchases Mercedes Benz GLS: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी सुरक्षा को लेकर सुर्खियों में हैं। सलमान और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसी बीच सलमान के पिता सलीम खान ने अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नई लग्जरी कार खरीदी है। सलीम खान की नई कार में क्या-क्या खास है, चलिए आपको बताते हैं।

सलीम खान ने खरीदी Mercedes-Benz GLS 

धनतेरस के मौके पर सलीम खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर एक नई Mercedes-Benz GLS कार देखी गई। इस कार की कीमत करीब 1.32 करोड़ रुपये है और इसकी पूजा भी की गई थी। आपको बता दें सलीम खान को बिश्नोई गैंग की तरफ से पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी है। एक बार उन्हें पार्क में एक धमकी भरी चिट्ठी मिली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान ने सुरक्षा के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए लग्जरी कार खरीदी है।

सलीम खान की नई कार की डिलीवरी के साथ-साथ सलमान खान ने भी दुबई से एक बुलेटप्रूफ Nissan Patrol एसयूवी खरीदी है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इससे पहले सलमान खान को भी बिश्नोई गैंग की ओर से निशाना बनाकर बांद्रा में उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की गई थी, जिसमें कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था।

Mercedes-Benz GLS की खासियत

इस गाड़ी के पेट्रोल और डीजल इंजन 3.0-लीटर 6-सिलेंडर यूनिट हैं। पेट्रोल इंजन 375 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 500 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है और डीजल इंजन 361 बीएचपी और 750 एनएम का आउटपुट देता है। दोनों इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़े हैं और इसमें ऑल-व्हील ड्राइव स्टैंडर्ड है।

Mercedes-Benz GLS में 11.6 इंच के दो डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस फोन चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा, एडजस्टेबल एयर सस्पेंशन और एटीएस समेत कई फीचर्स दिए गए हैं।

सलमान खान पर माफी का दबाव

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान पर काले हिरण के शिकार के मामले में माफी मांगने का दबाव डाला है। बिश्नोई समाज में काले हिरण के प्रति गहरी श्रद्धा है और इसी कारण वो सलमान से माफी की मांग कर रहे हैं। हालांकि सलीम खान ने हाल ही में कहा कि सलमान ने कोई शिकार नहीं किया है, इसलिए माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 को देखने पर मजबूर कर देंगे ये 5 कारण, रूह बाबा को डराएंगी दो-दो मंजुलिका 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें