Seema Sajdeh on Relationship With Khan Family: बॉलीवुड इंडस्ड्री के फेमस परिवारों में से एक खान परिवार इस वक्त काफी सुर्खियों में है। खासकर दबंग सलमान खान को लगातार मिल रही धमकियों ने उनके परिवार और फैंस की चिंता को काफी बढ़ा दिया है। इसी बीच अब सलमान खान की एक्स भाभी और सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने खान परिवार से अपने रिश्ते पर बात की है। सीमा ने बताया है कि खान परिवार से उनका रिश्ता अब कैसा है। सोहेल से तलाक के बाद अपने दोनों बेटों के साथ सीमा कैसा बॉन्ड शेयर करती हैं। ये सभी बातें उन्होंने एक इंटरव्यू में कही हैं। चलिए आपको बताते हैं सीमा सजदेह ने क्या कुछ कहा।
सीमा ने खान परिवार को बताया क्लोज
सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में सीमा सजदेह से उनके खान परिवार से रिश्ते को लेकर सवाल किया गया। सोहेल खान से तलाक के बाद सीमा सजदेह ने बताया उनका बॉन्ड खान फैमिली के साथ अब कैसा है। इस दौरान सीमा ने कहा कि मैं सोहेल के साथ दो बच्चों को शेयर करती हूं, हम अब भी एक परिवार हैं जब हमारे बच्चों की बात आती है। मैं खान परिवार की बहुत इज्जत करती हूं। मैंने अपनी जिंदगी के कुछ बेहतरीन साल उनके साथ बिताए हैं और मेरे दोनों बच्चे मेरे लिए ट्रॉफी हैं।
अपनी मां के साथ रिश्ते पर बोलीं सीमा
इसी इंटरव्यू में सीमा सजदेह ने बताया कि उन्होंने अब तक जिंदगी में जितने भी फैसले लिए हैं, जो भी किया है उन्हें हमेशा उनकी मां ने सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि मैंने कोई भी फैसला लिया हो, उसके बाद कभी भी मुझसे ये नहीं पूछा गया कि ऐसा क्यों। मुझे हमेशा फैसले लेने की आजादी मिली है।
सोहेल खान और सीमा का हुआ था तलाक
आपको बता दें सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने साल 1998 में फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह के साथ शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। दोनों ने साथ में कुछ बेहतरीन पल बिताए लेकिन फिर साल 2022 में शादी के 24 साल बाद दोनों की तलाक की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया।
यह भी पढ़ें: धमकियों से बेपरवाह Salman Khan ने शुरू की शूटिंग, Bigg Boss 18 के सेट पर पहुंचकर ‘दबंग’ ने कंटेस्टेंट्स की लगाई क्लास
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
3 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
4 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
6 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
6 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
7 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
9 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
10 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
12 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines