Bigg Boss Host: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 18‘ (Bigg Boss 18) जल्द ही टीवी पर वापसी कर रहा है। हाल ही में अपकमिंग सीजन का प्रोमो वीडियो जारी कर मेकर्स ने शो का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। फैंस अब इस शो के आने की एक्साइटमेंट में झूमते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, कहा जा रहा है कि बिग बॉस में इस बार सलमान खान की एक एक्स भी नजर आ सकती हैं। भाईजान की ये एक्स कोई और नहीं बल्कि सोमी अली (Somy Ali) हैं। सोमी अली आए दिन अपने बयानों से सुर्खियां बटोर लेती हैं।
सोमी अली ने जताई थी बिग बॉस होस्ट करने की ख्वाहिश
ऐसे में अब उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में इस शो को लेकर खुलकर बात की है और कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। सोमी ‘बिग बॉस 18’ में नजर आएंगी या नहीं वो तो नहीं पता, लेकिन अब उन्होंने इस शो को लेकर एक शॉकिंग चीज बताई है। सोमी ने रिवील किया कि वो ये शो होस्ट करना चाहती थीं। सोमी को बिग बॉस के होस्ट के साथ को-होस्ट करने की इच्छा थी। हालांकि, यहां वो सलमान खान के साथ शो होस्ट करने की बात नहीं कर रही हैं।
सामने से मेकर्स को दिया खास ऑफर
सोमी ने बताया कि उन्हें अनिल कपूर के साथ ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) होस्ट करने का मन था। वो बोलीं कि उनकी टीम के एक मेंबर ने बिग बॉस को लिखा भी था कि वो उन्हें अनिल कपूर के साथ को-होस्ट करने दें। दरअसल, सोमी अनिल कपूर को पहले से जानती हैं, साथ ही वो उनके भाई को भी जानती हैं। तो सोमी को लगता था कि अनिल जैसे इंटेलीजेंट, कद और क्षमता वाले शख्स के साथ शो होस्ट करना अद्भुत होगा। सोमी ने कहा कि अनिल का IQ लेवल इतना ज्यादा है कि उन्हें लगा उनके साथ शो को-होस्ट करना परफेक्ट रहेगा। इसलिए उनके टीम मेंबर ने भी मेकर्स से बात की थी।
यह भी पढ़ें: 300 से ज्यादा फिल्में कर गरीबी में काटे 18 साल, शराब संग मिली थी मशहूर एक्टर की लाश
एक्ट्रेस को नहीं मिला बिग बॉस के मेकर्स का जवाब
सोमी ने बताया है कि सामने से अप्रोच करने के बाद भी मेकर्स ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। एक्ट्रेस को बिग बॉस मेकर्स की तरफ से कोई भी रिस्पांस नहीं आया। यानी मेकर्स नहीं चाहते थे कि सोमी ये शो होस्ट करें। हालांकि, उन्हें शो में कंटेस्टेंट बनकर आने के लिए अप्रोच किया जा रहा है। लेकिन सोमी अली का कहना है कि उन्हें ये शो कंटेस्टेंट के तौर पर करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
5 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
6 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
8 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
8 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
9 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
10 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
11 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
14 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
15 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines