Salman Khan Emotional at Kumud Rane Funeral: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में करीबी दोस्त कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में सलमान फूट फूटकर रोते हुए नजर आए. सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि उनके परिवार के कई सदस्य भावुक नजर आए. इस लम्हें में सलमान बहुत दुखी थे. शमशान में वे इतने बेहाल हो गए कि वहां से बाहर निकलते वक्त उन्हें सहारा तक देना पड़ा.
यह भी पढ़ें: साड़ी छोड़कर ‘बिकिनी’ में दिखीं 43 साल की भोजपुरी हसीना, बोल्ड लुक्स देखकर फैंस के छूटे पसीने
कौन थे कुमुद राणे?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुमुद राणे सलमान खान के परिवार के बेहद खास और करीबी दोस्त थे. उनके निधन ने पूरे खान परिवार को भावुक कर दिया. उनके अंतिम संस्कार में खान परिवार का हर सदस्य नजर आया. इस दौरान कई लोगों की आंखें नम दिखीं.
क्रिमेटोरियम का माहौल
मुंबई के श्मशान घाट से सामने आए वीडियो में सलमान खान काफी गमगीन दिखे. वह नम आंखों और हाथ जोड़े अपने करीबियों के बीच खड़े थे. वहां मौजूद लोगों को गले लगाकर ढांढस बंधाते वक्त वे खुद भी फूट-फूटकर रो पड़े. अपने फेवरेट एक्टर को इतना दुखी देख फैंस भी काफी दुखी हुआ. अत्यधिक भावुक हो जाने के कारण सलमान काफी टूट चुके थे और श्मशान घाट से बाहर निकलते समय वे अपने करीबियों और सुरक्षाकर्मियों का सहारा लेकर गाड़ी तक पहुंचे.
यह भी पढ़ें: ₹3300 की टिकट, फिर भी एडवांस बुकिंग के लिए लगी लंबी लाइन, सारे रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है ये
पूरा परिवार हुआ शामिल
दुख की इस घड़ी में केवल सलमान ही नहीं, बल्कि उनका पूरा परिवार वहां मौजूद था. सलमान खान के साथ उनकी मां सलमा खान, हेलन, भाई सोहेल खान, बहन अर्पिता खान शर्मा, और भतीजे अरहान व निर्वाण खान भी नम आंखों से अंतिम विदाई देने पहुंचे थे.
सलमान खान के भावुक पल
सलमान खान को इतना भावुक देख फैंस काफी परेशान हो गए. उनके फेवरेट एक्टर को इतना टूटा काफी कम बार लोगों ने देखा गया है. पूरा इंटरनेट सलमान खान का ये साइड देखकर काफी इमोशनल है. हालांकि, इस कठिन समय में पूरा खान परिवार एकजुट एक दूसरे के साथ खड़ा हुआ है.
यह भी पढ़ें: OTT पर धाक जमाए बैठी है ये 7 एपिसोड वाली थ्रिलर सीरीज, 6 महीने से लगातार कर रही है ट्रेंड,
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines