सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के रिलीज होने में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है। फिल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। हालांकि, सलमान खान इस फिल्म से पहले रश्मिका मंदाना को नहीं जानते थे। इसका खुलासा खुद भाईजान ने किया है। आइए जानते हैं कि इसको लेकर सलमान खान ने क्या कहा है?
सलमान खान ने किया खुलासा
दरअसल, हाल ही में सलमान खान ने जूम के संग बातचीत में इस बारे में बात की और बताया कि आखिर कैसे उन्हें रश्मिका मंदाना के बारे में पता लगा। इस दौरान सलमान ने रश्मिका संग स्क्रीन शेयर करने पर बात करते हुए कहा कि हम ‘सिकंदर’ के लिए हीरोइन की तलाश कर रहे थे। रश्मिका की रील्स मेरे सामने इंटरनेट पर आती थी। मुझे हैरानी हुई कि ये लड़की कौन हैं?
क्या बोले आयुष शर्मा?
इसके बाद सलमान ने कहा कि फिर उन्होंने रश्मिका के बारे में अपने बहनोई आयुष शर्मा से पूछा और उनसे कहा कि तुम अपनी फिल्म अंतिम के लिए इससे बात कर लो। तब आयुष ने कहा कि आप जानते भी हैं कि ये कौन हैं? तो इस पर सलमान ने कहा कि नहीं। इसके बाद आयुष ने बताया कि ये बहुत पॉपुलर हैं और वो काम कर रही हैं, जो आपने इतने सालों में किया है और आपसे सीखकर आगे बढ़ रही है। तब सलमान को पता लगा था कि रश्मिका मंदाना कौन हैं?
कब रिलीज हो रही फिल्म?
इतना ही नहीं बल्कि अगर रश्मिका मंदाना की भी बात करें तो उन्होंने भी बताया कि सलमान संग काम करना बेहद मजेदार एक्सपीरियंस रहा है। सलमान सेट पर बेहद कंफरटेबल फील कराते हैं और उनके संग काम करना भी अच्छा रहा। वहीं, अगर ‘सिकंदर’ की बात करें तो ये फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- चिट फंड स्कैम में आया श्रेयस तलपड़े का नाम, टीम ने बताई सच्चाई
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
50 mins agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
5 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
6 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
7 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
8 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
9 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
10 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
11 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines