Malaika Arora Father Funeral: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का बुधवार को निधन हो गया। इस दुखद घड़ी में खान परिवार के सदस्यों ने मलाइका को ढाढ़स बांधा। मलाइका के लिए यहां खान परिवार से हर कोई नजर आया चाहे वो एक्स हसबैंड अरबाज खान हों या फिर उनके माता-पिता। हालांकि सलमान खान मलाइका के पिता के अंतिम दर्शन करने नहीं पहुंचे, जिसके बाद अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि आखिर सलमान खान क्यों मलाइका के घर नहीं पहुंचे। चलिए आपको कारण बताते हैं क्यों बॉलीवुड के दबंग अपनी एक्स भाभी के मुश्किल वक्त में उनको हिम्मत देने नहीं पहुंचे।
‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी हैं सलमान
हाल की रिपोर्ट्स पर विश्वास किया जाए, तो सलमान खान अपने आगामी प्रोजेक्ट ‘सिकंदर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है, जिससे पता चला है कि फिलहाल फिल्म की शूटिंग का सेकंड शेड्यूल शूट किया जा रहा है। रश्मिका ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें लिखा था पहला दिन। इसके अलावा सेट पर उनका बाकी क्रू मेंबर्स ने फूलों के साथ स्वागत भी किया था।
खबरों की मानें तो फिलहाल साजिद नाडियाडवाला फिल्म के दो गानों को शूट करने के लिए यूरोप में लोकेशन ढूंढ रहे हैं, जहां सलमान खान और उनकी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को रोमांटिक गाने शूट करने हैं। सलमान और रश्मिका 2024 के आखिर तक दोनों गानों को शूट करने के लिए यूरोप जाएंगे।
मलाइका के साथ खड़ा हुआ खान परिवार
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
39 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
4 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
5 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
6 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines