बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर का समर्थन करते हुए उनकी आने वाली इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ का फर्स्ट लुक अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। सलमान की इस पोस्ट के बाद एक बार फिर से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सलमान ने दी फिल्म की टीम को शुभकामनाएं
सलमान ने इंस्टाग्राम पर 47 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया जिसमें यूलिया की शॉर्ट फिल्म की पहली झलक देखने को मिली। उन्होंने वीडियो के साथ पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दीं। सलमान का यह इशारा, फैन्स को यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि उनके और यूलिया के बीच कुछ खास जरूर है।
यूलिया का इंटरनेशनल डेब्यू
‘इकोज ऑफ अस’ यूलिया वंतूर की पहली इंटरनेशनल फिल्म है, जिसे राजन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में यूलिया के साथ दीपक तिजोरी और स्पेनिश एक्ट्रेस एलेसेंड्रा व्हेलन मेरेडिज भी हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर यूलिया काफी उत्साहित हैं। बॉलीवुड हंगामा के एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। यह किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है और मुझे लगता है कि यह मेरे जज्बातों को बखूबी बयां करता है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें फिल्म को लेकर थोड़ी घबराहट भी है, लेकिन वे दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
सलमान और यूलिया के रिश्ते पर क्या है चर्चा?
सलमान खान और यूलिया वंतूर के बीच कई सालों से अफेयर की खबरें चल रही हैं। दोनों को कई बार साथ में इवेंट्स, पार्टियों और फैमिली फंक्शन्स में देखा गया है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई पब्लिक स्टेटमेंट नहीं दिया। सलमान की तरफ से यूलिया के लिए इस तरह का खास सपोर्ट पहली बार नहीं है। पिछले साल भी उन्होंने यूलिया के जन्मदिन पर एक खास पार्टी रखी थी, जिसे फैन्स ने उनके रिश्ते की ओर एक बड़ा इशारा माना था। अब सलमान का यह लेटेस्ट पोस्ट एक बार फिर उनके रिश्ते की अटकलों को हवा दे रहा है।
ये भी पढ़ें- क्यों होता है कार्डियक अरेस्ट? जिससे शेफाली जरीवाला की मौत का शक? देखें बीमारी के शुरुआती और गंभीर संकेत
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 hr agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
2 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
3 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
4 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
8 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
8 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
9 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines