Salman Khan ने रुमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर को फिल्म 'Echoes of Us' के लिए दी बधाई, एक्ट्रेस का इंटरनेशनल डेब्यू

सलमान खान ने हाल ही में यूलिया वंतूर की इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला लुक शेयर किया, जिससे उनके और यूलिया के रिश्ते की अफवाहें एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।

Salman Khan ने रुमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर को फिल्म 'Echoes of Us' के लिए दी बधाई, एक्ट्रेस का इंटरनेशनल डेब्यू

Photo Credit- News24

विज्ञापन

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर का समर्थन करते हुए उनकी आने वाली इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ का फर्स्ट लुक अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। सलमान की इस पोस्ट के बाद एक बार फिर से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सलमान ने दी फिल्म की टीम को शुभकामनाएं

सलमान ने इंस्टाग्राम पर 47 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया जिसमें यूलिया की शॉर्ट फिल्म की पहली झलक देखने को मिली। उन्होंने वीडियो के साथ पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दीं। सलमान का यह इशारा, फैन्स को यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि उनके और यूलिया के बीच कुछ खास जरूर है।

विज्ञापन

यूलिया का इंटरनेशनल डेब्यू

‘इकोज ऑफ अस’ यूलिया वंतूर की पहली इंटरनेशनल फिल्म है, जिसे राजन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में यूलिया के साथ दीपक तिजोरी और स्पेनिश एक्ट्रेस एलेसेंड्रा व्हेलन मेरेडिज भी हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर यूलिया काफी उत्साहित हैं। बॉलीवुड हंगामा के एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। यह किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है और मुझे लगता है कि यह मेरे जज्बातों को बखूबी बयां करता है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें फिल्म को लेकर थोड़ी घबराहट भी है, लेकिन वे दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

सलमान और यूलिया के रिश्ते पर क्या है चर्चा?

सलमान खान और यूलिया वंतूर के बीच कई सालों से अफेयर की खबरें चल रही हैं। दोनों को कई बार साथ में इवेंट्स, पार्टियों और फैमिली फंक्शन्स में देखा गया है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई पब्लिक स्टेटमेंट नहीं दिया। सलमान की तरफ से यूलिया के लिए इस तरह का खास सपोर्ट पहली बार नहीं है। पिछले साल भी उन्होंने यूलिया के जन्मदिन पर एक खास पार्टी रखी थी, जिसे फैन्स ने उनके रिश्ते की ओर एक बड़ा इशारा माना था। अब सलमान का यह लेटेस्ट पोस्ट एक बार फिर उनके रिश्ते की अटकलों को हवा दे रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ